Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
हर्ष फायरिंग में तीन घायल – जय हिन्द जनाब हर्ष फायरिंग में तीन घायल – जय हिन्द जनाब

हर्ष फायरिंग में तीन घायल

दादरी। जिला प्रशासन ने शादी समारोह में होने वाली हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने के लिए तरह-तरह के कदम उठाए। लेकिन आज भी लोग हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे। बीती रात दादरी में एक शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग की। इस दौरान यहां खड़े तीन लोगों को छड़्ड़े लग गए जिससे वे तीनों घायल हो गए।

पुलिस ने इस मामले में रिकॉर्डिंग मांगी है ताकि इस वीडियो रिकॉर्डिंग से उन लोगों को पकड़ा जा सके जिन्होंने बरात में आकर हर्ष फायरिंग की है। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात गांव मायचा में सतवीर की बेटी की बारात आई थी। इस बारात में आए बारातिओं ने नशे में धुत्त होकर फायरिंग शुरू कर दी। जब तक यहां कोई कुछ समझ पाता तब तक तीन लोगों को छड़्ड़े लग चुके थे।

घायल अवस्था में उन्हें नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों के नाम पुलिस ने कौशलेन्द्र, संजीव और एक अन्य बताएं हैं।

यहां से शेयर करें