Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Tejashwi Yadav’s Convoy Vehicle Accident: बिहार के पूर्णिया में सोमवार देर रात राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव के काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एस्कॉर्ट गाड़ी के ड्राइवर मोहम्मद हलीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए. साथ ही दूसरे कार में सवार चार सिविलियन भी घायल हैं. सभी 10 घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया. घायलो में पांच की हालत गंभीर बताई जाती है. सभी घायलों का इलाज पूर्णिया के राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

Tejashwi Yadav’s Convoy Vehicle Accident:

 

बताया जा रहा है कि जिस कार के साथ एस्कॉर्ट वाहन की टक्कर हुई, वह कटिहार की तरफ से आ रही थी। फिलहाल, इस मामले में तेजस्वी यादव की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना की सूचना पर एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों का समुचित इलाज की बात की। मृतकों के परिवार को सूचना दी गई। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है।

सूचना मिलते ही पूर्णिया के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा जीएमसीच पहुंचे जहां उन्होंने चिकित्सक को सभी घायलों के उचित इलाज का निर्देश दिया है. बताया जाता है कि आज जन विश्वास यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव का काफिला पूर्णिया के बेलौरी से गुजर रहा था. इस काफिले में यह एस्कॉर्ट गाड़ी भी शामिल थी. यह गाड़ी पूर्णिया कटिहार फोरलेन सड़क पर रॉन्ग साइड में चली गई, जिस कारण कटिहार की तरफ से आ रही एक लाल रंग की सिविलियन कार से भीषण टक्कर हो गई जिससे यह बड़ा हादसा हो गया.

हालांकि, इसके बाद तेजस्वी यादव का काफिला कटिहार पहुंचा. कटिहार रौतारा टोल प्लाजा के पास राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम, जिलाध्यक्ष ईश्वरत परवीण, मनिहारी नगर पंचायत अध्यक्ष लाखो यादव और महागठबंधन के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री का कटिहार में जोरदार स्वागत किया. मिरचाई बाड़ी हनुमान मंदिर चौक पर कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के स्वागत में जमकर डीजे के धुन डांस किया.

राजद के युवराज तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में देर रात भी उनके अभिनंदन के लिए लोगों के उपस्थित पर आभार जताया. तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है इस बार पूरे बिहार के जनता तेजस्वी के साथ खड़ी है और आने वाले दिनों में बिहार बदल कर रहेगा. बताते चलें कि जिला अतिथि गृह में रात्रि विश्राम के बाद तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा अपना कारवां लेकर आगे कटिहार से हाजीपुर, गेराबाड़ी, बरारी, कुर्सेला होते हुए आगे लखीसराय के लिए प्रस्थान करेगा.

Tejashwi Yadav’s Convoy Vehicle Accident:

यहां से शेयर करें