Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
स्टेट बैंक ने स्कूल को दिए 26 पंखे और आरओ स्टेट बैंक ने स्कूल को दिए 26 पंखे और आरओ

स्टेट बैंक ने स्कूल को दिए 26 पंखे और आरओ

Modinagar news  :  भारतीय स्टेट बैंक शाखा ने बुधवार को फरीदनगर स्थित आदर्श जनता इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता ने बुके देकर बैंक अधिकारियों का स्वागत किया गया। स्टेट बैंक आॅफ इंडिया ने विद्यालय में बच्चों के लिए 26 पंखे एवं स्वच्छ पानी पीने के लिए एक आरओ दान किया। विद्यालय प्रबंध सुरेश चंद्र गोयल एवं विद्यालय प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह तोमर ने बैंककर्मियों को आभार जताया।
इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक की मानव संसाधन प्रबंधक रिचा सिंह, भारतीय स्टेट बैंक मोदीनगर की प्रबंधक नीलिमा यादव ,मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक अशोक कुमार चौधरी, मुनेंद्र सिंह , वरिष्ठ अध्यापक कन्हैयालाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रवक्ता मास्टर प्रेम चौधरी, काजल ङागर, शेखर कौशिक, विजय आनंद, अशोक कुमार, कन्हैयालाल श्रीवास्तव, राजनारायण वर्मा, लेफ्टिनेंट नगेन्द्र कुमार ,सुषमा त्यागी, अंशु, नीतू सिंह, हरविंदर सिंह, अशोक कुमार केन, राजेश मिश्रा, देवेंद्र सिंह,राजकुमार मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें