Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
छात्राओं ने प्रकृति का दर्शन कर जुटाई विभिन्न जानकारियां   छात्राओं ने प्रकृति का दर्शन कर जुटाई विभिन्न जानकारियां  

छात्राओं ने प्रकृति का दर्शन कर जुटाई विभिन्न जानकारियां  

Firozabad / Shikohabad news :  सामाजिक वानिकी प्रभाग फिरोजाबाद के तत्वाधान में बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या स्वालिहा परवीन के संयोजन में हिन्द लैम्प परिसर में पर्यावरण मित्र संस्था के लोगों के साथ कृषि फार्म एवं वन दर्शन कर पर्यावरण की जानकारी ली । पर्यावरण मित्र राजीव प्रताप सिंह ने वन दर्शन में छात्राओं को वर्मी कंपोस्ट, किचिन वेस्ट सामग्री खाद, नादेड खाद के विषय मे जानकारी दी। कमल नयन में भ्रमण करके नीम, बरगद, चितवन, अशोक, बेल, जामुन आदि पेड़ो को देखा । नर्सरी में कपूर, मौसमी, नींबू, अमरूद, आंवला आदि पौधों को प्रदर्शित करने के साथ उन्होंने पौधों को लगानी की विधि सीखी । मोहित सिंह ने छात्राओं को पर्यावरण की विभिन्न जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन राजीव प्रताप ने किया । सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित भी किया गया । कार्यक्रम में भूपेन्द्र सिंह, राहुल कुमार, ममता सिंह, संगीता यादव, विनीता आदि उपस्थित रहे।
यहां से शेयर करें