Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नियमित योग करने से असाध्य रोगों से भी मिल सकती है मुक्ति: योगाचार्य नियमित योग करने से असाध्य रोगों से भी मिल सकती है मुक्ति: योगाचार्य

नियमित योग करने से असाध्य रोगों से भी मिल सकती है मुक्ति: योगाचार्य

Ghaziabad news  :  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मॉडर्न कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए जीवन दर्शन योग फाउंडेशन ने 4 से सोमवार से 6 दिसंबर तक तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया।
योगाचार्य हिमांशु राज योगी ने सभी को सूर्य नमस्कार, आसनों के साथ-साथ प्राणायाम और ध्यान करने की सरल विधि का अभ्यास कराया और विद्यार्थी जीवन में योग की उपयोगिता के बारे में बताया।
उन्होंने बताया यदि हम नियमित रूप से सुबह हर रोज एक घंटा योग करेंगे तो असाध्य रोगों से भी मुक्ति पा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि योग प्राचीन भारतीय जीवन पद्धति है। योग के जरिए न सिर्फ बीमारियों का निदान किया जा सकता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों को दूर रखा जा सकता है।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ निशा ने सभी विद्यार्थियों को योग और ध्यान को अपने दैनिक दिनचर्या में सम्मिलित करने के लिए कहा। योग रोजगार के क्षेत्र में भी अग्रसर है, जिससे विद्यार्थी योग को अपनाकर रोजगार में भी लाभान्वित हो सकेंगे।
उन्होंने बताया हम सभी को योग आसन को अपने जीवन में डालना चाहिए। आसन करने से शरीर में चुस्ती फुर्ती रहती है। शरीर में लचीलापन आता है।
एक अकेले सूर्य नमस्कार करने से उसमें सभी आसन आ जाते हैं। वर्तमान में भागदौड़ की जिंदगी में हम संतुलित भोजन भी नहीं ले पा रहे। खानपान जहरीला होने व हमारी दिनचर्या सही नहीं होने के कारण हम बीमारियों से जकड़ते जा रहे हैं। बीमारियों से बचाव के लिए नियमित योग जरूरी है। इस मौके योगिनी नीतू, दीपक कुमार और कॉलेज के शिक्षक मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें