Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
"सुरक्षा चक्र" मॉक ड्रिल में आपदा प्रबंधन का मूल्यांकन  "सुरक्षा चक्र" मॉक ड्रिल में आपदा प्रबंधन का मूल्यांकन 

“सुरक्षा चक्र” मॉक ड्रिल में आपदा प्रबंधन का मूल्यांकन 

एडीएम (एफ/आर) सौरभ भट्ट के नेतृत्व में पांच स्थानों पर चला मॉक रेस्क्यू आॅपरेशन, भूकंप और रासायनिक आपदा से निपटने की रही थीम 
Ghaziabad News  जिले में शुक्रवार को एक्सरसाइज सुरक्षा चक्र नामक एकीकृत मॉक एक्सरसाइज एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल में भूकंप एवं औद्योगिक रासायनिक आपदा की परिकल्पना की गई थी। जनपद के पांच चयनित स्थलों पर आपदा प्रतिक्रिया की तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और आपदा से निपटने की क्षमता को आंका गया।
सुबह साढ़े नौ बजे सभी स्थलों पर एक साथ वायरलेस के माध्यम से इन्सीडेंट कमांडरों ने आपदा की सूचना प्रसारित की। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से सभी विभागों, पुलिस, फायर, मेडिकल, विद्युत, नागरिक सुरक्षा, गैस आपूर्ति आदि को सतर्क किया गया। सभी राहत दल ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया।
वीवीआईपी एड्रेसिस में 2 मृतक, 10 घायल, इन्ग्राहम कॉलेज में 1 मृतक,5 घायल,आईओसीएल, लोनी में 1 मृतक, 5 घायल,तहसील मोदीनगर में 2 मृतक,15 घायल,जिला अस्पताल में  3 मृतक, 14 घायलों प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को यशोदा अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
एडीएम (एफ/आर) सौरभ भट्ट एवं एनडीएमए कमांडेंट ने कहा कि मॉक एक्सरसाइज न केवल जनपद की आपदा प्रबंधन क्षमता को परखने में सफल रही, बल्कि विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को भी सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।

Ghaziabad News

 

यहां से शेयर करें