Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
युवकों को मारी गोली, दहशत – जय हिन्द जनाब युवकों को मारी गोली, दहशत – जय हिन्द जनाब

युवकों को मारी गोली, दहशत

पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशा की पहचान कर उन तक पहुंचने की कोशिश जारी है।
-निशांक शर्मा, सीओ दादरी

दादरी। दादरी में एक के बाद एक गोली मारने की वारदातें हो रही हैं। गोलीमारकर नकाबपोश बाइक सवार बदमाश फरार हो रहे हैं। अब तक 5 लोगों को गोली मारी जा चुकी है लेकिन पुलिस इस का सुराग तक नहीं लगा पाई है। शराब पकड़ कर या फिर वारंटियों को पकड़ कर पुलिस खुद ही पीठ थपथपा की है। दादरी में नकाबपोश बदमाशों ने दहशत का माहौल बना दिया है।
बीती रात कटेहरा रोड पर श्मशान घाट के सामने दो बाइक सवार बदमाशों ने सलमान पुत्र नियाज मोहम्मद एवं अफसर पुत्र हनीफ को गोली मार दी। हालांकि गोली उन्हें छूती हुई निकल गई। लेकिन इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही इस संबंध में सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई तो वह मौके पर पहुंच गए। सलमान को गोली पेट के साइड में लगी है जबकि अफसार के पैर में गोली लगी है।
इस संबंध में सीओ दादरी निशांक शर्मा का कहना है कि जिस जगह पर वारदात हुई है वहां आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले कई वारदातों में भी पुलिस ने बदमाशों तक पहुंच उनकी गिरफ्तारी की बात कही थी मगर पुलिस ने अब तक किसी को पकडऩा तो दूर सुराग तक नहीं लगा पाई है।

यहां से शेयर करें