Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
महिलाओं के नाम खरीदों जमीन और बचाओ पैसे, जानिए कैसे महिलाओं के नाम खरीदों जमीन और बचाओ पैसे, जानिए कैसे

महिलाओं के नाम खरीदों जमीन और बचाओ पैसे, जानिए कैसे

Stamp Duty In UP For Women: यूपी में महिलाओं सशक्त बनाने को लेकर कई अहम कदम उठाए गए है। जिसमें महिलाओं को स्टांप शुल्क में छूट दी गई है। इसका मतलब ये हुआ कि महिलाओं के नाम जमीन खरीदो और पैसे बचा लो। अब गौतम बुद्ध नगर जिले में महिलाओं को स्टांप शुल्क में एक फीसदी तक छूट मिलने लगी है। जिला प्रशासन ने इसे लागू कर दिया है। शनिवार को शासनादेश प्रशासन को मिला है लेकिन यह 29 जुलाई से प्रभावी होगा। इसका फायदा जिले में 35 हजार से अधिक फ्लैट खरीदारों मिलेगा।
एआईजी द्वितीय ब्रिजेश कुमार ने बताया फायदे
एआईजी द्वितीय ब्रिजेश कुमार ने बताया कि शासनादेश देरी से मिला है लेकिन सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में छूट के साथ महिलाओं की रजिस्ट्री की जा रही है। एक करोड़ तक की रजिस्ट्री पर स्टांप शुल्क में एक प्रतिशत छूट की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी रजिस्ट्रार कार्यालय में महिलाओं के नाम हो रही रजिस्ट्री में छूट दी जा रही है। एक माह के बाद छूट का आकलन किया जाएगा। अनुमान है कि हर वर्ष महिलाओं को रजिस्ट्री पर करीब 400 करोड़ रुपये तक की बचत होगी।

हर साल महिलाओं के नाम 50-60 हजार रजिस्ट्री

हाल ही में प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति खरीदने पर महिलाओं को स्टांप शुल्क में एक प्रतिशत छूट देने का फैसला लिया था। इसका फायदा जिले में हजारों महिलाओं को मिलेगा। साल 50 से 60 हजार रजिस्ट्री महिलाओं के नाम से होती है।

 

यह भी पढ़ें: मुगल सल्तनतः बाबर से लेकर बहादुर शाह जफर तक, जानिए कला-आर्थिक विकास और उपलब्धियां

यहां से शेयर करें