Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
pollution News: गैंस चैबर में रहने को मजबूर हो रहे करोड़ों लोग – जय हिन्द जनाब pollution News: गैंस चैबर में रहने को मजबूर हो रहे करोड़ों लोग – जय हिन्द जनाब

pollution News: गैंस चैबर में रहने को मजबूर हो रहे करोड़ों लोग

pollution News: दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के साथ साथ एनसीआर में करोड़ों लोग गैंस चैबर में रहने को मजबूर हो रहे है। प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर का हाल सबसे ज्यादा बेहाल है। इस सबके बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 5 साल में दिल्ली देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा है। कहा गया है कि देश के चार प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ा है, जबकि वहीं, लखनऊ और पटना जैसे शहरों में प्रदूषण में गिरावट देखी गई है। जो लोग दिल्ली एनसीआर में रह रहे है उनकी मजबूरी है कि घर छोड़ कर कहां जाए। इसलिए मजबूरी में आज के हालातों को देखते हुए गैंस चैबर में रहने को मजबूर हो रहे है।

यह भी पढ़े : Industrial Plot: प्राधिकरण की ये शर्ते मानेगे तो मिल जाएगा औद्योगिक भूखंड

 

इस रिपोर्ट 8 प्रमुख राज्यों की राजधानियों में 2019 और 2023 के बीच पीएम 2.5 का विश्लेषण कर तैयार की गई है। जिसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ और पटना शामिल है।  रेस्पिरर रिपोर्ट के हवाले से कहा कि अक्तूबर के महीने में दिल्ली में पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 का स्तर देश में सबसे अधिक दर्ज किया गया। 2021 से इसमें लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। यह चिंता का सबब है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में वायु गुणवत्ता के विश्लेषण पर गौर किया जाए तो देश के चार प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण में वृद्धि हुई है, लेकिन लखनऊ और पटना जैसी राज्यों की राजधानियों में इसमें गिरावट आई है।

इसमें दावा किया गया है कि दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता में अक्तूबर 2023 में पीएम 2.5 का स्तर एक साल पहले की तुलना में अधिक पाया गया, लेकिन चेन्नई में इसमें 23 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट आठ प्रमुख राज्यों की राजधानियों में 2019 और 2023 के बीच पीएम 2.5 का विश्लेषण कर तैयार की गई है। जिसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ और पटना शामिल है।

यहां से शेयर करें