Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida Farmer: भाकियू ने किसान कुंभ को लेकर की समीक्षा बैठक Noida Farmer: भाकियू ने किसान कुंभ को लेकर की समीक्षा बैठक

Noida Farmer: भाकियू ने किसान कुंभ को लेकर की समीक्षा बैठक, क्षेत्रीय समस्याओं पर किया मंथन

Noida Farmer:
  • किसानों की समस्याओं की अनदेखी न करें: भाटी 

  • किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम बड़े आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे: परविंद्र अवाना 

  • सात जनवरी को प्राधिकरण के साथ होने वाली बैठक की बनाई रणनीति

Noida Farmer: नोएडा। जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि किसानों की समस्याओं की अधिकारी बिल्कुल अनदेखी न करें और समय से निस्तारण कराए। भाकियू जिला अध्यक्ष अशोक भाटी रविवार को सलारपुर भाकियू जिला कार्यालय में भाकियू संगठन की समीक्षा बैठक क ो संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रत्येक वर्ष की भांति भारतीय किसान यूनियन प्रयागराज में 15 जनवरी से 18 जनवरी 2025 राष्ट्रीय चिंतन शिविर, किसान कुंभ प्रयागराज में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

Noida Farmer:

भाकियू राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, रविंद्र भगत, विनोद प्रधान, संदीप अवाना, सिंहराज गुर्जर, संजय अंबावता समेत अन्य पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए विचार रखें। साथ ही स्मार्ट मीटर का विरोध, पांच फीसदी आवासीय भूखंड, मूलभूत सुविधाएं, बारात घर नाली, खरंजा, आरसीसी, पानी की सप्लाई में रुकावट, तालाबों का सौंदर्यीकरण, युवाओं के रोजगार, किसान कोटे के प्लॉटों की स्कीम, 1976 के किसानों को ककराले की तर्ज पर बढ़ा मुआवजा, गांव में कमर्शियल बिल्डिंग में नक्शा नीति का विरोध समेत अन्य समस्याओं को लेकर मंथन किया गया और सात जनवरी को जिलाधिकारी और तीनों प्राधिकरणों के साथ होने वाली बैठक की रूप रेखा तैयार की गई। एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना ने कहा कि अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Noida Farmer:

समीक्षा बैठक में यह रहे मौजूद
इस दौरान अनिल अवाना, विपिन तंवर, सुनील भाटी, जोगिंदर भड़ाना, मदन भाटी, सरफराज खान, आसिफ खान, नरेंद्र मुखिया, सुदेश लोहिया, हरीश अवाना, धीरज यादव, कपिल यादव ,नरेश शर्मा, संचित चौहान, निखिल चौहान, अमन सिंह ,प्रकाश बैसोया, लोकेश अवाना ,भिखारी गुर्जर, चमन अवाना, राजू नागर, हरेंद्र नागर, अंशुल तंवर, सचिन भाटी, निखिल चौधरी, भाकियू के पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

Noida Farmer:

यहां से शेयर करें