Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News : 'अगले महीने शुरू होगी एयरटेल की उपग्रह संचार सेवायें' Delhi News : 'अगले महीने शुरू होगी एयरटेल की उपग्रह संचार सेवायें'

Delhi News : ‘अगले महीने शुरू होगी एयरटेल की उपग्रह आधारित संचार सेवायें’

Delhi News :  नयी दिल्ली। दूरसंचार सेवायें देने वाली प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने अगले महीने देश के दूरस्थ क्षेत्रों में उपग्रह आधारित संचार सेवायें शुरू करने की आज घोषणा की।
कंपनी के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में सातवें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के शुभारंभ के मौके पर यह घोषणा करते हुये कहा कि वनवेब सेटलाइट क्युनिकेशंस सेवा अगले महीने से देश में शुरू होने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से वैश्विक स्तर पर भी सेवायें दी जा सकेगी।

Delhi News :

श्री मित्तल ने कहा कि पिछले वर्ष देश में 5G सेवा की शुरूआत की गयी थी और एयरटेल ने देश में पांच हजार शहरों और 20 हजार गांवों में यह सेवा अब तक शुरू कर चुकी है। मार्च 2024 तक पूरे देश में कंपनी की यह सेवा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि एयरटेल यूनिवर्सल सर्विसेस ऑबलिगेशन फंड के माध्यम से सीमावर्ती और दूरस्थ क्षेत्रों में भी सेवायें पहुंचा रही है लेकिन अब उपग्रह आधारित संचार के माध्यम से ये सेवायें उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें:- America Firing: अंधाधुंध फायरिंग में 22 लोगों की मौत

Delhi News :

यहां से शेयर करें