Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Rangers Sports Club : रेंजर्स स्टार ने ग्रोइंग को 14 गोलों से रौंदा Rangers Sports Club : रेंजर्स स्टार ने ग्रोइंग को 14 गोलों से रौंदा

Rangers Sports Club : रेंजर्स स्टार ने ग्रोइंग को 14 गोलों से रौंदा

Rangers Sports Club :  नयी दिल्ली । मनीषा की दोहरी तिकड़ी और अंजू के पांच गोलों की मदद से रेंजर्स स्पोर्ट्स क्लब ने डीएसए प्रीमियर लीग के शुक्रवार को यहां हुए मुकाबले में ग्रोइंग स्टार को 14 गोलों से रौंद दिया है।

Rangers Sports Club :


वहीं दिन के एक अन्य मुकाबले में अहबाब और हंस यूनाइटेड के बीच शून्य गोल होने पर बराबर अंक बांटे गये।
इस जीत के साथ रेंजर्स ने लगातार छठी जीत दर्ज कर 18 अंक जुटा लिए हैं, जबकि लीग की सबसे कमजोर टीम ग्रोइंग स्टार ने एक और बड़ी पराजय के साथ अपने रिकार्ड को बदतर बनाया।
रेंजर्स के लिए मनीषा और अंजू की तिकड़ियों के अलावा ऋतु, किरण और पूनम ने गोल किये। अहबाब और हंस के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों ने आसान मौके गंवाए। हंस की गोलकीपर नम्रता कौर ने कई अवसरों पर बेहतरीन बचाव किए।

यह भी पढ़ें:- Delhi News : ‘अगले महीने शुरू होगी एयरटेल की उपग्रह आधारित संचार सेवायें’

Rangers Sports Club :

यहां से शेयर करें