Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Dandiya Dance: नोएडा में छाया डांडिया का खुमार, इन सेक्टरों में हुआ डांस – जय हिन्द जनाब Dandiya Dance: नोएडा में छाया डांडिया का खुमार, इन सेक्टरों में हुआ डांस – जय हिन्द जनाब

Dandiya Dance: नोएडा में छाया डांडिया का खुमार, इन सेक्टरों में हुआ डांस

नोएडा के सेक्टर 75 स्थित स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल में डांडिया नाइट शो का आयोजन किया गया जहां पंजाबी गाने पर लोग जमकर नाचे। इतना ही सेक्टर 26 के साथ साथ कई अन्य सेक्टरों में डांडिया डांस का आयोजन किया गया। यहां डांडिया नाइट का शो शाम 6 बजे जैसे ही शुरू हुआ उसके कुछ देर बाद ही लोगों में उत्साह बढ़ता गया। देखते-देखते डांडिया नाइट शो ने ऐसा समा बांधा कि कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं, बच्चों और युवा खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए।

यह भी पढ़े : Uttar Pradesh:बोले सीएम योगी, यूपी में नौकरी व रोजगार की कोई कमी नहीं, लेकिन करने होगे ये उपाय

‘डांडिया नृत्य’ में फूल मस्ती
यहां आए लोगों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में ‘डांडिया नृत्य’ का आनंद लिया और रोमांचित नजर आए। डांडिया डांस (Dandiya Dance) के दौरान डीजे नाइट और पंजाबी गाने ने सभी को झूमने को मजबूर कर दिया। सज धजकर अपने पार्टनर के साथ आईं सोसाइटियों की महिलाएं और युवतियों ने जमकर डांडिया खेला और फिल्मी गानों पर डांस किया। अंत में डीजे की धुन पर सभी ने जमकर मस्ती की। इस मौके पर आए लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। इस सबंध में स्पेक्ट्रम मेट्रो माॅल के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग अजेंद्र सिंह ने कहा, “हम स्पेक्ट्रम मेट्रो में अपने विजिटर्स को विविध मनोरंजन विकल्प प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डांडिया और गरबा नाइट खुशी फैलाने और हमारी समृद्ध संस्कृति का जश्न मनाने का हमारा तरीका है। उन्होंने कहा कि डांडिया नाइट शो में हिस्सा लेने आए परिवारों को एक साथ आते देख हमें बहुत खुशी हुई।” गुजरात का प्रशिद्ध डांडिया नृत्य यहां लोगों को डांडिया नाइट शो में जीवंत करने का मौका मिला। लोगों ने इस नाइट शो का भरपूर आनंद उठाते हुए जमकर डांडिया किया।

यहां से शेयर करें