Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ghaziabad news स्वाट टीम ट्रांस हिंडन जोन और थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 03 मोबाइल फोन, 01 मैजिक पेन, 04 फर्जी आईडी कार्ड और 04 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि थाना इंदिरापुरम में अशोक कुमार अग्रवाल ने एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपी बलवीर सिंह उर्फ अंकित और अरीब हसन ने इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर उनसे 3,10,000 रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए थे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे इंटरनेट के माध्यम से वाहनों की वारंटी समाप्त होने के करीब होने पर वाहन मालिकों के संपर्क में आते थे। इसके बाद, वे उन्हें वारंटी बढ़ाने के नाम पर धोखा देते थे। आरोपी अपना नाम गलत बताते थे और वाहन मालिकों से ब्लैंक चेक पर साइन करवा लेते थे। इसके बाद, वे मैजिक पेन की मदद से चेक की धनराशि को बदलकर अधिक राशि भरते थे और बैंक में जमा कर देते थे। आरोपियों ने इस तरीके से अशोक अग्रवाल और एक महिला को धोखा दिया था, और दोनों से बड़ी रकम चुराई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान बलवीर सिंह उर्फ अंकित निवासी मजलिस पार्क, दिल्ली और अरीब हसन निवासी गोकलपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें