Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Ghaziabad News : जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरते Ghaziabad News : जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरते

Ghaziabad News : जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरते : मलिक

Ghaziabad News : नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक (Municipal Commissioner Vikramaditya Singh Malik) ने संभव कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को गम्भीरता से सुना और उनकी समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारीयों को दिए।
Nagar Nigam में मंगलवार को सम्भव कार्यक्रम में अधिकांश शिकायतें अवैध और अतिक्रमण से संबंधित आई। जिनको लेकर नगर आयुक्त ने संपत्ति प्रभारी भोलानाथ गौतम, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र चौधरी को तत्काल सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को न केवल समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए बल्कि पोर्टल पर भी समय से अपलोड कर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। Ghaziabad News :

Read also:- Diesel Cars: डीजल गाड़ियों पर 10% अतिरिक्त GST लगाने के बयान पर गडकरी की सफाई

इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त (Assistant Municipal Commissioner) पल्लवी सिंह , मुख्य अभियंता निर्माण एन के चौधरी,उद्यान प्रभारी डॉ अनुज सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव कुमार सिन्हा, प्रकाश प्रभारी आस कुमार मौजूद रहे।

Ghaziabad News :

यह भी पढ़ें:- Noida Crime:कानून का डर ना पुलिस का खौफ, सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी

यहां से शेयर करें