Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दिल्ली मेट्रो के टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड की बिक्री सोमवार से होगी शुरू – जय हिन्द जनाब दिल्ली मेट्रो के टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड की बिक्री सोमवार से होगी शुरू – जय हिन्द जनाब

दिल्ली मेट्रो के टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड की बिक्री सोमवार से होगी शुरू

नई दिल्ली । जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली दर्शन के इच्छुक जी-20 प्रतिनिधियों और विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो अपने चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों (Delhi Metro) के विशेष काउंटरों से सोमवार (4 सितंबर) से अगले दस दिनों के लिए टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड (Tourist Smart Card ) की बिक्री शुरू करेगी। अनगिनत फेरों के लिए मान्य ये टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड विभिन्न स्टेशनों पर बने विशेष काउंटरों से खरीदे जा सकते हैं। ये दो प्रकार के होंगे- पहला, एक दिन के लिए मान्य और दूसरा, तीन दिन के लिए मान्य। एक दिन की मान्यता वाला टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड 200 रुपये का होगा जबकि तीन दिन की मान्यता वाला कार्ड 500 रुपये का होगा। इसमें लौटायी जा सकने योग्य 50 रुपये की सुरक्षा जमा राशि भी शामिल है।
अनगिनत फेरों के अलावा ये कार्ड पर्यटकों के लिए बहुत फायदेमंद हैं जिससे वे समूचे नेटवर्क पर उस दिन की पहली ट्रेन से लेकर आखिरी ट्रेन तक में बिना किसी रुकावट के यात्रा कर सकते हैं। किसी भी स्टेशन पर प्रवेश/निकास, सिस्टम में ज्यादा देर तक ठहरने, अधिक दूरी तक यात्रा करने आदि के लिए टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड पर कोई जुमार्ना या अतिरिक्त चार्ज नहीं लगाया जाएगा।

यह भी पढ़े : G-20 Summit: ऐसा होगा सुरक्षा कवच कि परिंदा भी नही मार पाएंगा पंख

यह हैं विशेष काउंटर स्टेशन
कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, नई दिल्ली, राजीव चौक, पटेल चौक, केन्द्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग, जोर बाग, दिल्ली हाट-आईएनए, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, आईटीओ, मंडी हाउस, जनपथ, खान मार्केट, जेएलएन स्टेडियम, जंगपुरा, लाजपत नगर, बाराखंभा रोड, आरके आश्रम, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंन्द्रप्रस्थ, साउथ एक्सटेंशन, सरोजिनी नगर, छतरपुर, कुतुब मीनार, हौज खास, नेहरू प्लेस, कालकाजी मंदिर, अक्षरधाम, टर्मिनल-1 आईजीआई व कारोल बाग शामिल हैं।

यहां से शेयर करें