Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
चचेरे भाई-भाभी ने पीट पीट का की हत्या, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा – चचेरे भाई-भाभी ने पीट पीट का की हत्या, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा –

चचेरे भाई-भाभी ने पीट पीट का की हत्या, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

जेवर। थाना जेवर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम झुप्पा में एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक चंद्रशेखर पुत्र रतिराम उम्र 35 वर्ष जाति जाटव निवासी ग्राम झुप्पा की पीट कर हत्या कर दी गई है । चंद्रशेखर का शव उसके चचेरे भाई भिक्की पुत्र समय सिंह के घर के गेट पर मिला है। भिक्की ने पुलिस को बताया कि मृतक चंद्रशेखर व एक अन्य व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर रात्रि में करीब 3ः30 बजे मुझे मारने के लिए आए थे, जिसपर भिक्की और उसकी पत्नी बबिता ने मृतक चंद्रशेखर को लाठी डण्डो से मार दिया है। एक अन्य व्यक्ति भाग गया है मृतक की मोटरसाइकिल भी हत्या करने वाले भिक्की के दरवाजे पर खड़ी है। पुलिस पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई है कि मृतक के पैसे हत्या करने वाले चचेरे भाई भिक्की के पास थे परंतु भिक्की मृतक के पैसे वापस नहीं कर रहा था। इसके लिए मृतक चंद्रशेखर बार-बार हत्या करने वाले चचेरे भाई भिक्की के घर आता रहता था।

यह भी पढ़ें : Noida : इन गांवों में है बाढ का खतरा, सकंट में लाखों लोगों की जिंदगी

मृतक चंद्रशेखर व उसका भाई प्रमोद दोनों गांव की संपत्ति को बेच कर छतरपुर दिल्ली में रहते हैं। ’ चंद्रशेखर के माता पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है, मृतक के भाई से संपर्क किया जा रहा है। चंद्रशेखर का कोई नजदीकी परिवार का सदस्य गांव में नहीं रहता है। फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है। इस मामले के मुख्य आरोपी हिरासत में हैं। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

यहां से शेयर करें