Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida: घरों में चोरी करने वालों से पुलिस मुठभेड़, इन घटनाओं का खुलासा Noida: घरों में चोरी करने वालों से पुलिस मुठभेड़, इन घटनाओं का खुलासा

Noida: घरों में चोरी करने वालों से पुलिस मुठभेड़, इन घटनाओं का खुलासा

Noida: थाना सेक्टर 24 पुलिस व स्वाट टीम के संयुक्त आपरेशन में पॉश इलाके में बने घरो में चोरी करने वाले गिरोह के साथ मुठभेड़ की है। पुलिस मुठभेड के दौरान 6 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये है। बीट पुलिसिंग,लोकल इंटेलिजेन्स,इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से मिली गोपनीय सूचना पर आज यानी सोमवार को मदर डेयरी सेक्टर 11 पर पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए बैरियर लगाकर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली बार्डर हरीदर्शन की तरफ से आने वाली 2 मोटर साइकिलों पर सवार व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। जिसमें 6 व्यक्ति सवार थे।

यह भी पढ़ें : चचेरे भाई-भाभी ने पीट पीट का की हत्या, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरिफ पुत्र शौकीन मौ आरिफ पुत्र मल्हन खान और आकिल पुत्र जरीन े रोककर गिरफ्तार कर लिया गया तथा दूसरी मोटर साइकिल पर सवार व्यक्तियों द्वारा सेक्टर 56 की तरफ नाले के किनारे बने कच्चे रास्ते पर भागने का प्रयास किया गया । जिसमें रियासत अली पुत्र हामिद अली ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।

पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्त्थ फायरिंग के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया तथा अन्य 2 अभियुक्त कमल यादव पुत्र दंगल सिंह और सहजाद पुत्र असगर अंसारी को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2 मोटर साइकिल चोरी की, 1 पिस्टल 32 बोर मय 2 जिन्दा, 2 खोखा कारतूस, 1 तमंचा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस, ताला व जाली काटने का कटर, 1 बडा पेचकस, 1 लोहे की नुकीली रॉड, 1 ड्रिल मशीन, 03 घडी हाथ की, 36 सफेद धातु के सिक्के, 06 मोबाइल फोन, 80 हजार रूपये नकद बरामद किये गये है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है।

यहां से शेयर करें