Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अवधेश राय हत्याकांडः मुख्तार अंसारी को उम्र कैद – जय हिन्द जनाब अवधेश राय हत्याकांडः मुख्तार अंसारी को उम्र कैद – जय हिन्द जनाब

अवधेश राय हत्याकांडः मुख्तार अंसारी को उम्र कैद

बनारस के बहुचर्चित अवधेश राय हत्याकांड में कोर्ट ने माफिया मुख्तार अंसारी को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। आज यानी सोमवार को विशेष न्यायाधीश (MP-MLA Court) अवनीश गौतम की अदालत ने मुख्तार को उम्रकैद के साथ साथ एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। 32 साल पुराने वाराणसी के बहुचर्चित अवधेश राय हत्याकांड में विशेष न्यायाधीश (MP-MLA Court) अवनीश गौतम की अदालत ने माफिया मुख्तार अंसारी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये जुर्माना भी लगा है। पूर्वांचल में सभी की निगाहें इस ओर टिकी थी कि मुख्तार को क्या सजा मिलेगी।

यह भी पढ़े : नीना गुप्ता ने क्यों कहा कि 60 साल के होने वालों को बधाई नहीं बल्कि सम्मान दे

 

पिछले 1 साल में मुख्तार अंसारी को चार मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है। लेकिन इन सभी मामलों में अवधेश राय हत्याकांड में उसे पहली बार उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। कोर्ट के फैसले के मद्देनजर सिविल कोर्ट परिसर के साथ ही नौ मंजिला बिल्डिंग स्थित अदालत कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहीवकील अनुज यादव ने बताया कि दिनदहाड़े अवधेश राय की हत्या की गई थी। 32Year पुराने इस मामले में एमपी-एलएलए कोर्ट ने मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है। घटना के दो चश्मदीद गवाहों ने गवाही दी। एमपी-एमएलए कोर्ट में सिर्फ मुख्तार अंसारी का केस चल रहा था, बाकी अभियुक्तों का मामला इलाहाबाद के जिला न्यायलय में लंबित है।

यहां से शेयर करें