Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नीना गुप्ता ने क्यों कहा कि 60 साल के होने वालों को बधाई नहीं बल्कि सम्मान दे नीना गुप्ता ने क्यों कहा कि 60 साल के होने वालों को बधाई नहीं बल्कि सम्मान दे

नीना गुप्ता ने क्यों कहा कि 60 साल के होने वालों को बधाई नहीं बल्कि सम्मान दे

नीना गुप्ता ने अपने सहज और खूबसूरत अभिनय से बॉलीवुड में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। नीना ने रविवार को अपना 60वां बर्थडे घर पर सेलिब्रेट किया। इस वक्त उनकी बेटी मसाबा गुप्ता वहीं थीं। नीना को उनके फैन्स ने बर्थडे विश किया है। नीना के बर्थडे पर मसाबा ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है।  इसमें मसाबा अपनी मां से पूछती नजर आ रही हैं कि उनका बर्थडे प्लान क्या है।

यह भी पढ़े : Noida: ट्रैफिक विभाग पर फोड़ा भ्रष्टाचार का बम ,पत्र हुआ वायरल

 

नीना ने जो जवाब दिया उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपनी मां से पूछती हैं कि उनका बर्थडे प्लान क्या है। नीना मसाबा से कहती हैं, ‘हां, आज मेरा जन्मदिन है, सच में… मेरे जन्मदिन पर मुझे यह उपहार देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आज जन्मदिन कहो नीना ने चुटकी लेते हुए कहा कि, ‘मुझे लगता है कि जब 60वां जन्मदिन आता है… मेरी तरह आज… तो उस व्यक्ति को जन्मदिन की बधाई देने के बजाय हमें उसे श्रद्धांजलि देनी चाहिए। क्योंकि उस व्यक्ति का जीवन कम हो जाता है… यानी उसकी जीने की इच्छा कम हो जाती है। इसलिए मैं ऐसा कोई सेलिब्रेशन नहीं करना चाहता।’

यहां से शेयर करें