Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida Authority:अब पानी का बिल जमा कराने को चक्कर काटने की जरूरत नही, ऐप से होगा भुगतान Noida Authority:अब पानी का बिल जमा कराने को चक्कर काटने की जरूरत नही, ऐप से होगा भुगतान

Noida Authority:अब पानी का बिल जमा कराने को चक्कर काटने की जरूरत नही, ऐप से होगा भुगतान

Noida Authority:नोएडा प्राधिकरण की ओर से जल विभाग में पानी के बिल का भुगतान करने के लिए अब चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि एंड्रॉयड फ़ोन में प्ले स्टोर से नोएडा जल ऐप डाउनलोड कर कभी भी और किसी वक़्त भी देखा जा सकता है कि कितना बकाया है। इसका भुगतान UP आयी के ज़रिए तो होगा ही RTGS और बैंक चालान के माध्यम से भी किया जा सकता है। यह जानकारी नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने दी। उन्होंने बताया कि ऐसा सिस्टम बनाया जा रहा है कि लोगों को जल विभाग से NOC लेने के लिए चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे । अब तक NOC देने के लिए लोगों को जल विभाग में कई कई बार जाना पड़ता है यदि उपभोक्ता ऑनलाइन पानी का भुगतान कर देखा तो उसे NOC जारी करने की व्यवस्था हो रही है। रितु माहेश्वरी ने बताया कि जिस तरह से ट्रांसफर कराने के बाद उस प्रॉपर्टी पर पुराने मालिक के नाम में पानी का बिल आता है । उसे बदलवाने के लिए अलग से एप्लीकेशन देनी पड़ती है, लेकिन नई व्यवस्था ऐसी बनायी जा रही है जिसमें ट्रांसफर हो जाने के बाद प्रॉपर्टी का जल का बिल उसी व्यक्ति के नाम होगा जिसके नाम प्रॉपर्टी हुई है। उन्होंने जल विभाग के OSD अविनाश त्रिपाठी, DGM आरपी सिंह तो वह सभी इंजीनियर्स को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े: Weather Update:संभल में गिरे ओले, कई जिलो में तेज बारिश

जल्द ही मॉनीटरिंग होगी  वॉटर मीटर की
नोएडा प्राधिकरण की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अलग अलग सेक्टरों में वॉटर मीटर लगाए गए हैं । कुल उपभोक्ताओं के 10 प्रतिशत पर यह पायलट प्रोजेक्ट किया जा रहा है। प्राधिकरण किसी यो रितु महेश्वरी ने कहा कि अब ये देखा जाएगा कि यह पायलट प्रोजेक्ट कितना कारगर साबित हो रहा है। वॉटर मीटर की मॉनिटरिंग की जाएगी।
यहां से शेयर करें