Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Weather Update:संभल में गिरे ओले, कई जिलो में तेज बारिश – Weather Update:संभल में गिरे ओले, कई जिलो में तेज बारिश –

Weather Update:संभल में गिरे ओले, कई जिलो में तेज बारिश

Weather Update:संभल में आज यानी सोमवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई, लेकिन करीब 5-7 मिनट तक ओले भी गिरे। जिसके बाद प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। अलीगढ़ और जालौन में भी बारिश हुई। उधर कानपुर, गोरखपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। लखनऊ में तेज हवाएं चल रहीं हैं। आज वेस्ट यूपी के 29 जिलों में मौसम करवट ले सकता है। हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मालूम हो कि बारिश नहीं होने से रविवार को झांसी का तापमान 41.1 c रहा, जो यूपी का सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड हुआ।
कानपुर की सीएसए विवि के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, अगले 5 दिन हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश के आसार अब कम होने लगे हैं। आज वेस्ट यूपी में बारिश के आसार हैं। इसके बाद लोगों को गर्मी के लिए तैयार रहना होगा। हालांकि, सोमवार को कानपुर, प्रयागराज में सुबह से ही घने बादलों की आवाजाही बनी हुई है।

यह भी पढ़े: मलप्पुरम में टूरिस्ट बोट पलटी अब तक 22 लोगों की मौत

मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद।वाराणसी में सोमवार सुबह धूप खिली हुई है। आसमान में हल्के बादल छाए हैं। हवा शांत है। बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही। पिछले कुछ दिन बारिश नहीं होने से दोपहर से गर्म हवा (लू) भी चल रही हैं। वाराणसी में आज न्यूनतम तापमान 23°c और अधिकतम 43 °c रहने का अनुमान है।

नोएडा में तेज आंधी के बाद बारिश
आज सुबह जैसे ही आखें खुली तो आंधी चल रही थी। इसी बीच कुछ देर बाद तेज हवा चली और बारिश शुरू हो गई। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया।

यहां से शेयर करें