Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मलप्पुरम में टूरिस्ट बोट पलटी अब तक 22 लोगों की मौत – जय हिन्द जनाब मलप्पुरम में टूरिस्ट बोट पलटी अब तक 22 लोगों की मौत – जय हिन्द जनाब

मलप्पुरम में टूरिस्ट बोट पलटी अब तक 22 लोगों की मौत

केरल के मलप्पुरम जिले में संडे के दिन एक टूरिस्ट बोट पलटने से 22 लोगों की मौत हो गई। समाचार चैनल के मुताबिक, बोट में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। मलप्पुरम के डीएम वीआर प्रेमकुमार ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। बोट में सवार 5 लोग तैरकर किनारे आ गए थे। 10 लोगों को गंभीर हालत में कोट्टाकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये हादसा किस वजह से हुआ इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, स्थानीय लोगों के मुताबिक बोट में क्षमता से ज्यादा लोग बिठाए गए थे और उतने लाइफ-जैकेट नहीं थे। इसलिए ऐसा हादसा हुआ।

यह भी पढ़े : केजरीवाल आवास के नवीनीकरण पर 171 करोड़ रुपये हुए खर्च : माकन

 

हादसा देर शाम लगभग 7 बजे मलप्पुरम जिले के तनूर इलाके में तुवलतिरम बीच के पास हुआ। बोट को किनारे पर लाया जा चुका है। क्षेत्रीय फायर रेंज ऑफिसर शिजु केके ने बताया कि बोट पर सवार लोगों की सही संख्या की जानकारी नहीं हो पा रही है। ऐसे में और भी लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

यहां से शेयर करें