Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
AAP के नेशनल पार्टी बनने पर बोले, केजरीवाल अद्भुत अकल्पनीय – AAP के नेशनल पार्टी बनने पर बोले, केजरीवाल अद्भुत अकल्पनीय –

AAP के नेशनल पार्टी बनने पर बोले, केजरीवाल अद्भुत अकल्पनीय

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 10 साल की छोटी सी अवधि में यह उपलब्धि हासिल करना अद्भुत और अकल्पनीय है।
केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि गजब ही हो गया, अद्भुत अकल्पनीय, देश में 1300 पार्टियां हैं। उनमें से 6 राष्ट्रीय पार्टियां हैं। उनमें से भी सिर्फ तीन ऐसी पार्टिया हैं, जिनकी 2 या ज्यादा राज्यों में सरकारे हैं, वो हैं भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस। उन्होंने कहा कि आप की विचारधारा के ईमानदारी, देशभक्ति और मानवता तीन स्तंभ है। आप ने दिखा दिया कि कैसे ईमानदारी से चुनाव जीता जा सकता है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों को दिल से सलाम जिनकी वजह से आज ‘आप’ राष्ट्रीय पार्टी बनी।

यह भी पढ़े : Mock Drill: कोरोना से लड़ने के लिए हम तैयार: डा. एसके नंदा

केजरीवाल ने कहा कि जब पार्टी शुरू हुई तो कुछ नहीं था, लेकिन भगवान ने कहां से कहां पहुंचा दिया। इसका मतलब ऊपर वाला देश के लिए हमसे कुछ तो अच्छा करवाना चाह रहा है। आज गौरव का समय है।
उन्होंने कहा कि आज इस खुशी के मौके पर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की बहुत याद आ रही है, लेकिन वो संघर्ष कर रहे हैं। इन दोनों के खिलाफ इस वक्त सारी राष्ट्रीय विरोधी ताकतें लगी हुई है। केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया का कसूर ये था कि उन्होंने दिल्ली में गरीब लोगों को अच्छी शिक्षा का सपना दिया। वहीं, सत्येंद्र ने अच्छी स्वास्थ्य की सुविधा दी, पर इन दोनों के पीछे सारी राष्ट्रीय विरोधी ताकतें लगा दी गई।
हमारा सपना देश को नंबर वन पर पहुंचाना
केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली की जनता को दिखा दिया कि कैसे ईमानदारी से चुनाव लड़ा जा सकता है। सरकार सिर्फ इमानदारी से ही चलाई जा सकती है। हमारा सपना देश को नंबर वन पर पहुंचाना है। इस सपने को आम आदमी पार्टी साकार करेगी। केजरीवाल ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग चुनाव में आते थे तो सिर्फ गुंडागर्दी होती थी। एक-दूसरे के लिए बोलते थे, जाति-धर्म पर चुनाव लड़ा जाता था।
हम करते हैं पॉजिटिव राजनीति
केजरीवाल ने कहा कि अब हर जगह दिल्ली के स्कूलों और मोहल्ला क्लिनिक की बात होती है। सारी राष्ट्रीय विरोधी ताकतें पीछे लग गई हैं सबका नंबर आएगा। 8 से 10 महीने के लिए जेल जाने के लिए तैयार रहना, जिसको डर लग रहा है पार्टी छोड़ दें। केजरीवाल ने कहा कि देश में दो तरह की राजनीति चल रही है, एक नेगेटिव और दूसरी पॉजिटिव। हम पॉजिटिव राजनीति करते हैं।

यह भी पढ़े : FAKE CURRENCY:शाहिद कपूर की फर्जी देकर आया फर्जी नोटो का आइडिया

आज देश व प्रदेश के कार्यालयों पर जश्न मनाएगी ‘आप’: गोपाल राय
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से शुरू हुआ जश्न का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। पार्टी मुख्यालय के बाद अब बुधवार को देश के सभी प्रदेश और जिला कार्यालयों पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय पार्टी बनने का जश्न बनाएंगे। मंगलवार को यह जानकारी देते हुए ‘आप’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि महज दस साल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय उम्मीद बन गई है।
अब ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के ‘मेक इंडिया नंबर-1’ संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। देश भर में पद यात्राएं निकालेंगे और लोगों से 9871010101 पर मिस्ड कॉल कर ‘आप’ से जुड़ने की अपील करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाकर देश के लोगों ने बताया कि हम उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।

राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी को कल चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है। इसका पूरा देश स्वागत कर रहा है और एक उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। दस साल पहले आम आदमी पार्टी की जीरो से शुरूआत हुई थी और 10 साल बाद आज दिल्ली, पंजाब, गोवा होते हुए राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

यह भी पढ़े : Delhi NCR से चुराते थे लग्जरी गाड़ियां,पुलिस ने इस ट्रिक से पकड़ा

राष्ट्रीय पार्टी बनने का मतलब है कि ‘आप’ अब राष्ट्रीय उम्मीद बन गई है। आज जिस तरह सभी पार्टियां धीरे-धीरे सिमट रही हैं, उन्हीं विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए आम आदमी पार्टी ने जनता का समर्थन और विश्वास हासिल करते हुए राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त किया है। इसके लिए पूरे देश के आम आदमी पार्टी के कार्यक्रताओ और सभी देशवासियों को तहे दिल से बधाई देते हैं। आज दिल्ली से राष्ट्रीय पार्टी बनने के मौके पर जश्न का सिलसिला शुरू हो चूका है।
दस की बजाए केवल एक प्रपोजल से हम किसी भी प्रत्याशी का फार्म भर सकते हैं। पूरे देश में आधिकारिक तौर पर हमारा चुनाव चिन्ह झाड़ू रिजर्व हो गया है और हमें इसके लिए कही भी अर्जी नहीं देनी पड़ेगी। साथ ही हमें राष्ट्रीय मीडिया में समय ज्यादा मिल सकेगा और हमारे काम्पैग्न्स अब 40 की संख्या में चुनाव में घोषित कर पाएंगे।

यहां से शेयर करें