Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग: 30 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी – कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग: 30 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी –

कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग: 30 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

नोएडा। थाना फेस-2 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 81, बी 205ए कंपनी में उस समय भयंकर आग लग गई जब फैक्ट्री में कार्य चल रहा था, आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने पाया कि कपड़ा फैक्ट्री होने के चलते आग की चपेट में आसपास की फैक्ट्री भी आ सकती हैं। जिसके चलते उन्होंने नोएडा के अलावा गाजियाबाद, मेरठ, हापुड से भी आग बुझाने के लिए फाइट टेंडर मंगाए, समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य जारी था।लेकिन किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आसपास की कंपनियों में भी भगदड़ मच गई।

यह भी पढ़े: किसान एकता संघ ने किया सीईओ डा.अरुणवीर सिंह को सम्मानित

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि फायर ब्रिगेड एवं पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 81 की कपड़ा बनाने की एक फैक्ट्री में बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई है, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस ने जब पाया कि कपड़ा की फैक्ट्री होने के चलते आग बुझने के बजाय विकराल रूप ले रही है, तो उन्होंने नोएडा ही नहीं जनपद गाजियाबाद, हापुड, मेरठ से भी फायर की गाड़ियां मंगवाई।  खबर लिखे जाने तक 30 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई थी, मौके पर पुलिस और फायर विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे, और कंपनी में किसी के भी फंसे होने की सूचना नहीं मिल पाई थी।  आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है, आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है।

यहां से शेयर करें