Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida: रचित चैहान के हत्यारे जल्द हो गिरफ्तारः डॉ आश्रय गुप्ता – Noida: रचित चैहान के हत्यारे जल्द हो गिरफ्तारः डॉ आश्रय गुप्ता –

Noida: रचित चैहान के हत्यारे जल्द हो गिरफ्तारः डॉ आश्रय गुप्ता

Noida। शहर में बढती वारदातें बयां कर रही है कि कानून व्यवस्था चरमरा गई है। सामजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल विगत दिनों हुए रचित चैहान हत्याकांड के उपरांत प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों से मुलाकात की एवं पूरी घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना के समय रचित दुकान से अपने घर आ रहा था। घर आने के दौरान वह रास्ते मे फालूदा खाने के लिए रुका। जहां दो अज्ञात बाइक सवारों ने उसका बैग लूट कर भागने लगे और गोली चला दी जिससे रचित की मौत हो गयी।

नगर निकाय चुनाव:समस्याओं के समाधान पर घिरेगी गीता पंडित, अयूब मलिक की राह भी आसान नही

डॉ आश्रय ने बताया कि सामजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और परिवार की हर सम्भव मदद पार्टी करेगी। पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करे नही तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी। प्रतिनिधि मंडल में विपिन अग्रवाल,हर्ष चैहान,अक्षय दुबे,सोनू शर्मा,अतुल सिंह मौजूद थे।

 

यहां से शेयर करें