Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Authority: नोएडा में इसलिए महंगी हुई प्रॉपर्टी – जय हिन्द जनाब Authority: नोएडा में इसलिए महंगी हुई प्रॉपर्टी – जय हिन्द जनाब

Authority: नोएडा में इसलिए महंगी हुई प्रॉपर्टी

नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदने की चाह रखने वालों को अब और ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। लगातार प्राधिकरण की ओर से कीमतों में इजाफा होता आ रहा है। हालांकि अगस्त 2020 के बाद दरें नहीं बढ़ी थी। रविवार को हुई नोएडा प्राधिकरण की 209वी बोर्ड बैठक में प्राधिकरण क्षेत्र की दरें बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई। इस प्रस्ताव के अनुसार आवासीय, ग्रुप हाउसिंग, संस्थागत, औद्योगिक और डाटा सेंटर के भूखंडों की कीमतों में 6 से 10 प्रतिशत इजाफा किया गया है। यह नई दरें प्राधिकरण की आने वाली स्कीम के तहत लागू होंगी।

बोर्ड बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज सिंह ने की जबकि नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के चेयरमैन नरेन्द्र भूषण एसीईओ मोनिका रानी समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे। नोएडा प्राधिकरण ने अपने सेक्टरों को एप्लस से लेकर ई श्रेणी में बांटा हुआ है। कमर्शियल सेक्टर में कैटेगरी ए से डी आती है। औद्योगिक क्षेत्र में फेस 1 फेस 2 फेस 3 के रूप में विभाजित है। आवासीय सेक्टर में ए प्लस को छोड़कर श्रेणी ए से डी तक के सभी सेक्टरों के 6 प्रतिशत रेट बढ़ाए गए हैं, जबकि ई श्रेणी में भूखंडों की दरें 10 प्रतिशत बढ़ गई हैं। औद्योगिक भूखंड में फेस-1 और 3 में 6 प्रतिशत, वही फेस 2 में 10 प्रतिशत कीमतें बढ़ाने पर मोहर लगाई गई है।

Noida: रचित चैहान के हत्यारे जल्द हो गिरफ्तारः डॉ आश्रय गुप्ता

ये है श्रेणी और यहां की दरें
श्रेणी ए प्लस इस श्रेणी में सेक्टर 14ए 15ए 44 के ए और बी ब्लॉक आते हैं यहां की दरें 1 लाख 75 हजार रूपये प्रति वर्ग मीटर है, वही श्रेणी ए के अंतर्गत सेक्टर 14, 17, 19, 30, 35, 36, 39, 44 के ए और बी ब्लॉक छोड़कर सभी ब्लॉक, 47, 50, 51, 52, 93, 93, 93 आते हैं। श्रेणी बी में सेक्टर 11, 12, 15, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 27, 28, 29, 31, 33, 34, 35, 40, 41, 40, 48, 49, 53, 55, 56, 61, 62, 70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 82, 92, 96, 97, 98, 99, 100, 105, 108, 112 है। यहां 77750 से बढ़कर रेट 82420 प्रति वर्ग मीटर हो गया है। श्रेणी सी में सेक्टर 42, 43, 63ए, 104, 107, 110, 118-119, 120, 121, 128-129, 130, 131, 133, 134, 135, 137 143, 143बी, 144, 151 और 168 शामिल है। इस श्रेणी में दरें 56620 प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर अब 60020 प्रति वर्ग मीटर हो गई है। श्रेणी डी में सेक्टर 86, 112, 113, 116, 117 शामिल है। यहां प्राधिकरण की दरें 47370 वर्ग मीटर थी अब नई दरें 50170 कर दी गई है। श्रेणी ई में सेक्टर 102 115 158-162 आते हैं। यहां की दरें 41250 थी जबकि अब यहां 45380 प्रति वर्ग मीटर की दरें कर दी गई हैं।

वही डा के जरिये आवटित होने वाले औद्योगिक भूखंडो के रेट फेज-1 में 27100 से बढकर 28725, फेज-2 में 11620 से बढकर 12320, फेज-3 में 20800 से बढकर 22050 जबकि नीलामी से अंावटन के लिए 4000 मीटर से कम 42250 से बढकर 44785, 4 हजार से 20 हजार तक के भूखंड की 39000 से बढकर 41340, 20 हजार से 60 हजार के 35760 से बढकर 37905, 60 हजार से उपर वाले के लिए 32520 से बढकर 34470, फेज -2 के लिए 4000 मीटर से कम 18220 से बढकर 19315, 4 हजार से 20 हजार तक के भूखंड की 16420 से बढकर 17405, 20 हजार से 60 हजार के 15760 से बढकर 16705, 60 हजार से उपर वाले के लिए 15110 से बढकर 16016 वही, फेज-3 के 4000 मीटर से कम 27120 से बढकर 28750, 4 हजार से 20 हजार तक के भूखंड की 25920से बढकर 27475, 20 हजार से 60 हजार के 25440 से बढकर 26070, 60 हजार से उपर वाले के लिए 24960 से बढकर 26460 रूपये दरें हो गई है।

 

यहां से शेयर करें