Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एमपी पुलिस ने एजिस कॉल सेंटर से दो को किया गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब एमपी पुलिस ने एजिस कॉल सेंटर से दो को किया गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब

एमपी पुलिस ने एजिस कॉल सेंटर से दो को किया गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा ठगों का गढ़ बनता जा रहा है। यहां अलग-अलग नाम से चल रहे कॉल सेंटर ज्यादातर ठगी का काम कर रहे हैं। यूपी एसटीएफ ने कई ऐसे गिरोह का पर्दाफाश भी किया है।
बीते दिन मध्य प्रदेश पुलिस में सेक्टर-16ए में चल रहे एजिस कॉल सेंटर से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों युवक ऑनलाइन ठगी का काम कर रहे थे। फिल्म सिटी चौकी इंचार्ज को साथ लेकर कंपनी से अतुल चौहान एवं उसके भाई वैभव चौहान को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि इन लोगों ने मध्यप्रदेश में दर्जनों लोगों को ठगा है और पुलिस को इनकी तलाश काफी समय से थी। पुलिस उनके मोबाइल फोन ट्रेस करते हुए यहां तक पहुंच गई। स्थानीय पुलिस ने भी कॉल सेंटर संचालकों को जेल भेजा है । जो इंश्योरेंस, टूर पैकेज और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किया करते थे। मालूम हो कि एजिस कॉल सेंटर एक नामी कंपनी है।

इंश्योरेंस, टूर पैकेज और नौकरी दिलाने के नाम पर कर रहे थे ठगी

यहां से शेयर करें