Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सीएचसी हुई पुरुष नसबंदी से पखवाड़ा की शुरूआत – जय हिन्द जनाब सीएचसी हुई पुरुष नसबंदी से पखवाड़ा की शुरूआत – जय हिन्द जनाब

सीएचसी हुई पुरुष नसबंदी से पखवाड़ा की शुरूआत

ज़िले में खुशहाल दिवस परिवार के अवसर पर सोमवार को पुरुष नसबंदी पखवाड़ा शुरू हुआ। पखवाड़ा का औपचारिक शुभारंभ अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डा. राजेन्द्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) दादरी में किया, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसरख पर एक पुरुष ने परिवार नियोजन का स्थाई साधन अपनाते हुए स्वेच्छा से नसबंदी करायी।
उन्होंने खुशहाल परिवार दिवस के मौके पर शुरू हुए पुरुष नसबंदी पखवाड़े को सफल बनाने का आह्वान किया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वह अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेंगे।
हर माह की 21 तारीख को जनपद के स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है। इस दिवस पर लोगों को परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधन  अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है और उपलब्ध कराए जाते हैं।
इस दौरान सीएचसी बिसरख के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. सचिन्द्र मिश्र, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर सत्यार्थ प्रकाश, टीएसयू के परिवार नियोजन विशेषज्ञ अभिषेक कुमार का विशेष योगदान रहा।

यहां से शेयर करें