Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
विधायक रहते मेरे काम दर्शाते हैं मेरी कार्यशैली : सुरेश बंसल – जय हिन्द जनाब विधायक रहते मेरे काम दर्शाते हैं मेरी कार्यशैली : सुरेश बंसल – जय हिन्द जनाब

विधायक रहते मेरे काम दर्शाते हैं मेरी कार्यशैली : सुरेश बंसल

गाजियाबाद। गाजियाबाद के पूर्व विधायक और गठबंधन के सपा के लोकसभा उम्मीदवार सुरेश बंसल ने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त करते हुए भरोसा दिलाया है कि जीतने के बाद वे गाजियाबाद छोड़कर नहीं जाएंगे बल्कि उनके बीच रहकर उनके सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।
जय हिन्द जनाब से बातचीत में श्री बंसल ने कहा कि वे गाजियाबाद शहर के विधायक रह चुके हैं। विधायक रहते हुए उन्होंने जनहित के न केवल तमाम काम कराए बल्कि शहर में रहकर ही लोगों से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि आमजन के लिए पहले भी उनके दरवाजे 24 घंटे खुले थे और आगे भी खुले रहेंगे।
गठबंधन के उम्मीदवार ने भाजपा उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जीतने के बाद वे क्षेत्र से दूर हो गए। यहां तक कि मंत्री बनने के बाद भी गाजियाबाद के लोगों की कोई सुध नहीं ली। यही कारण है कि आम जनता के साथ-साथ खुद उनकी पार्टी के लोग ही उनका विरोध कर रहे हैं। अपने विरोध के संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और अन्य सहयोगी दलों में कहीं भी
उनका विरोध नहीं है। सपा के सुरेंद्र मुन्नी और एमएलसी आशु मलिक खुलकर उनके लिए प्रचार में जुटे हुए हैं।
बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए सुरेश बंसल ने कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार ने पिछले चुनाव में किए गए वादों को पूरा नहीं किया। न युवाओं को नौकरी दी, न किसानों का कर्ज माफ हुआ और न ही गाजियाबाद स्मार्ट सिटी बना। अपनी नाकामी छुपाने के लिए बीजेपी सिर्फ लोगों की भावनाओं को कैश करने में जुटी है। एक बार फिर बीजेपी उम्मीदवार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें गाजियाबाद की जनता ने पिछली बार रिकॉर्ड वोटों से जिताया था लेकिन वे इस क्षेत्र की समस्या तो क्या सुलझाते उन्हें अभी तक भी यहां के लोगों की तकलीफों का अंदाजा तक नहीं है। उन्होंने गाजियाबाद के मतदाताओं से अपील की कि वे यह सोच समझकर फैसला करें कि वे ऐसा उम्मीदवार चुनेंगे जो जीतकर वापस न आए या फिर ऐसा उम्मीदवार जो जीतने के बाद भी उनके बीच ही रहे।

यहां से शेयर करें