Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
परिवार नियोजन के लिए चला अभियान,बता रहें छोटे परिवार के फायदे परिवार नियोजन के लिए चला अभियान,बता रहें छोटे परिवार के फायदे

परिवार नियोजन के लिए चला अभियान,बता रहें छोटे परिवार के फायदे

नोएडा । छोटे परिवार के बड़े फायदे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए  सेक्टर-39 स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से दो सारथी वाहन रवाना किये गये। परिवार नियोजन का संदेश देने वाले नारे से अटे सारथी वाहन जनपद के सेक्टरों और ग्रामीण क्षेत्र के मोहल्लों में घूमकर परिवार नियोजन का प्रचार करने को निकले हैं। नोएडा सेक्टर 39 स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय से अपर निदेशक स्वास्थ्य डा.अर्चना त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील शर्मा, जिला संयुक्त चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रेनू अग्रवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनजीत कुमार ने संयुक्त रूप से सारथी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह भी पढ़े : कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग: 30 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

 

सारथी वाहनों को आकर्षक बनाने के लिए इन्हें सजाया गया है। इन वाहनों पर लगे पोस्टरों पर परिवार नियोजन संबंधी तमाम जानकारियां लिखी हुईं है। इसमें संदेश दिया गया है कि छोटे परिवार में जिम्मेदारियां कम, खुशिया ज्यादा, खुशियों के अवसर बढ़ जाएंगे, जब परिवार नियोजन अपनाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील शर्मा ने बताया कि इन दिनों जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा चल रहा है। इसी क्रम में परिवार नियोजन संबंधी जानकारी का प्रचार प्रसार करने के लिए जनपद में सारथी वाहन चलाए गये हैं। परिवार नियोजन और पुरुष नसबंदी के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने खासतौर पर पुरुषों से अपील की है कि वह आगे आकर नसबंदी अपनाएं और अपने परिवार को खुशहाल बनाएं। उन्होंने कहा कि पुरुषों को लगता है कि नसबंदी कराने से कमजोरी आती है, लेकिन यह एकदम निराधार बात है। नसबंदी कराने के बाद पुरुष में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। पुरुष नसबंदी स्थाई परिवार नियोजन का एकदम सुरक्षित और कारगर उपाय है। यह मामूली सी शल्य क्रिया है और महिला नसबंदी के मुकाबले आसान भी है। इसलिए पुरुषों को भी परिवार नियोजन में बराबर की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

यह भी पढ़े : किसान एकता संघ ने किया सीईओ डा.अरुणवीर सिंह को सम्मानित

जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनजीत कुमार ने बताया कि इस बार विश्व जनसंख्या दिवस की थीम है- हम लें यह संकल्प परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प। उन्होंने बताया- जनसंख्या स्थिरता अभियान दो चरणों में चलाया जा रहा है। पहला चरण 27 जून से 10 जुलाई तक चला। इसे दंपति संपर्क पखवाड़े के रूप में मनाया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लक्षित दंपति से संपर्क किया और उनको परिवार नियोजन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। दूसरा चरण 11 जुलाई से जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुरू हुआ। यह 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान इच्छुक लाभार्थी दंपति को परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया- सारथी वाहन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के क्षेत्रों में चार दिन लगातार परिवार नियोजन का संदेश देंगे। पहले दिने इन वाहनों ने बरौला और होशियारपुर क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया।
उन्होंने कहा- पुरुष और महिला नसबंदी, आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन, माला एन, कंडोम, छाया और ईसीपी की गोलियां बास्केट आॅफ च्वाइस का हिस्सा हैं, जिसे जो भी साधन उपयुक्त लगे वह इसका प्रयोग करके बच्चों के जन्म के बीच सुरक्षित अंतर रख सकता है।

यहां से शेयर करें