Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Breaking News: 1 जुलाई से दिल्ली में इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल सरकार हुई सख्त – जय हिन्द जनाब Breaking News: 1 जुलाई से दिल्ली में इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल सरकार हुई सख्त – जय हिन्द जनाब

Breaking News: 1 जुलाई से दिल्ली में इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल सरकार हुई सख्त

Breaking News: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली सरकार अब सख्त कदम उठा रही है। यही कारण है कि सर्दी आने से पहले ही दिल्ली सरकार अपना प्लान बनाकर आगे बढ़ रही है। बता दें कि कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) की ओर से घोषणा की गई है कि 1 जुलाई 2025 से राजधानी दिल्ली में 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल और 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को तेल नहीं दिया जाएगा। इस नियम को एंड ऑफ लाइफ गाड़ियों पर लागू किया जाएगा।
एक अफसर ने बताया कि दिल्ली के 500 पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे लगाए गए हैं। इनकी मदद से अभी तक 3.63 करोड़ वाहनों को स्कैन किया गया है, जिनमें से करीब 5 लाख गाड़ियां नियमों के उल्लंघन में पाई गई है। वहीं, 29.52 लाख वाहन मालिकों ने अपने पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट रिनुअल करवाया है, जिससे 168 करोड़ रुपये का चालान भी जारी किया जा चुका है।
इन शहरों में 1 नवंबर से लागू होगा नियम
दिल्ली की तरह ही इसके आसपास के शहरों में भी इस नियम को लागू किया जाएगा। इस नियम को 1 नवंबर 2025 से गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और सोनीपत में लागू करने के साथ ही अप्रैल 2026 से एनसीआर के अन्य हिस्सों में भी यह लागू किया जाएगा। दिल्ली परिवहन विभाग ने इस नियम को सख्ती से लागू करने के लिए 100 विशेष टीमें तैनात की हैं। यह टीम ऐसे पेट्रोल पंपों की पहचान करेगी, जहां पर सबसे ज्यादा गैर-अनुपालन वाली गाड़िया तेल भरवाने के लिए आती है। इस टीम के जरिए दिए गए डाटा पर निगरानी रखते हुए नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। हालांकि नोएडा और में लगातार लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: Haryana news : ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सचिव विजय कुमार शर्मा को मंत्री के सीनियर सचिव के पद पर किया गया पदोन्नत

यहां से शेयर करें