Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मंहगी शराब पीने के शौकीन थे पति-पत्नी, इसलिए बन गए चोर, पुलिस को मिला ऐसे क्लू – जय हिन्द जनाब मंहगी शराब पीने के शौकीन थे पति-पत्नी, इसलिए बन गए चोर, पुलिस को मिला ऐसे क्लू – जय हिन्द जनाब

मंहगी शराब पीने के शौकीन थे पति-पत्नी, इसलिए बन गए चोर, पुलिस को मिला ऐसे क्लू

Noida News। थाना एक्सप्रेस वे पुलिस (Thana Expressway Police) ने मुखबिर की सूचना पर तीन ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया जिनमें दो पति-पत्नी भी शामिल हैं। पकड़ी गई महिला का पति आॅटो चलाता है तथा उसी में सवार होकर तीनों रात्रि में लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके पास से 25हजार रुपए, घटनाओं में प्रयोग एक आॅटो, ताला तोड़ने का समान बरामद किया है। एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्रा (Additional DCP Noida Manish Kumar Mishra) ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना एक्सप्रेस वे के थाना प्रभारी सुनील कुमार और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान आॅटो में सवार होकर अधिकांश रात्रि में शराब के बंदे ठेकों को निशाना बनाकर उनके शटर तोड़कर या काटकर नगदी चोरी करने वाले पति-पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त कुलदीप चौहान पुत्र राजभान सिंह निवासी ग्राम गोकलपुर लोहारी कला जिला एटा हाल निवासी तिगरी, सूरज कुमार उर्फ करन पुत्र रवि कुमार निवासी ग्राम राजलाई में जिला फरुर्खाबाद हाल पता तिरंगी, पत्नी काजल नशे के आदि थे, और सूरज कुमार ने काजल से 3 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। इन पर 1 वर्ष की बेटी भी है। काजल सेक्टर 63 में नौकरी करती थी और सूरज कुमार के आॅटो से ही आती जाती थी तभी उसकी उससे मुलाकात हुई।
एसीपी शैव्या गोयल (ACP Shaivya Goyal) ने बताया कि काजल मंहगी शराब पीने की शौकीन थी और उसका पति तथा उसका दोस्त तीनों साथ मिलाकर शराब पीते थे। इसी शौक के चलते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। सूरज आॅटो चलाता है, और इस आॅटो में सवार होकर रात्रि में किसी को शक नहीं हो, वे चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।  पुलिस ने कुलदीप चौहान, सूरज कुमार और काजल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

 

यह भी पढ़े :बिल्डरों से बकाया वसूली का सीईओ ने बनाया प्लान, जानिए कैसे बायर्स के हितों की करेंगे रक्षा

यहां से शेयर करें