Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बिल्डरों से बकाया वसूली का सीईओ ने बनाया प्लान, जानिए कैसे बायर्स के हितों की करेंगे रक्षा – बिल्डरों से बकाया वसूली का सीईओ ने बनाया प्लान, जानिए कैसे बायर्स के हितों की करेंगे रक्षा –

बिल्डरों से बकाया वसूली का सीईओ ने बनाया प्लान, जानिए कैसे बायर्स के हितों की करेंगे रक्षा

Noida News । नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉक्टर लोकेश एम ने मंगलवार को प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर बिल्डर बायर्स के पक्ष में अधिक से अधिक रजिस्ट्रियां करने एवं प्राधिकरण की बकाया राशि वसूलने के निर्देश दिए।  नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर लोकेश एम ने बताया कि स्टालड डबल स्टेट प्रोजेक्ट के निदान हेतु शासन आदेश 21 दिसंबर 2023 से कुल 56 बिल्डर योजनाओं में से 22 बिल्डर ने 25 प्रतिशत धनराशि जमा कराकर लाभ प्राप्त किया ,और प्राधिकरण को 275, 72 करोड़ धनराशि जमा कराई गई। 6 बिल्डर की बकाया धनराशि बिल्कुल सुन हो गई। सीईओ ने बताया कि 28 बिल्डर परियोजनाओं में कुल 2558 फ्लैट बायर्स के पक्ष में उप पट्टा प्रलेख करने की अनुमति प्रदान की गई है। जिससे कुल 1260 रजिस्ट्री शेष हैं।  सीईओ ने बताया कि जिन बिल्डर द्वारा 25% जमा धनराशि के सापेक्ष में स्वीकृत की गई है ,और जब तक रजिस्ट्री नहीं कराई जाती, तब तक उन्हें शासन के निर्देश अनुसार आदि का लाभ प्रदान किया जाएगा। साथ ही सीईओ ने कहा कि शासन देय भुगतान 25% धनराशि ने जमा करने वाले सभी बिल्डर के भूखंड निरस्तीकरण एवं सीलिंग की कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस कार्रवाई हेतु अवगत कराया जाएगा।

 

यह भी पढ़े : Supertech Eco Village-2: दूषित पानी सप्लाई मामला, प्राधिकरण टीम ने अपना पल्ला झाड़ा, अब इस व्यवस्था पर मढा आरोप

यहां से शेयर करें