Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Supertech Eco Village-2: दूषित पानी सप्लाई मामला, प्राधिकरण टीम ने अपना पल्ला झाड़ा, अब इस व्यवस्था पर मढा आरोप – जय हिन्द जनाब Supertech Eco Village-2: दूषित पानी सप्लाई मामला, प्राधिकरण टीम ने अपना पल्ला झाड़ा, अब इस व्यवस्था पर मढा आरोप – जय हिन्द जनाब

Supertech Eco Village-2: दूषित पानी सप्लाई मामला, प्राधिकरण टीम ने अपना पल्ला झाड़ा, अब इस व्यवस्था पर मढा आरोप

Greater Noida। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक ईको विलेज-2 (Supertech Eco Village-2) में दूषित पानी से कुछ निवासियों के बीमार पड़ने की घटना को प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने गंभीरता से लिया है। सीईओ ने जलापूर्ति विभाग की टीम को तत्काल मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए।   ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसके मिश्र और वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम अपनी टीम को लेकर मंगलवार सुबह ही मौके पर पहुंच गए और जलापूर्ति नेटवर्क का जायजा लिया।  प्रारंभिक तौर पर प्राधिकरण की तरफ से हो रही जलापूर्ति में किसी तरह की खामी नहीं मिली है, फिर भी टीम ने पानी का सैंपल ले लिया है। लैब से इसकी जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण की टीम ने इस दिक्क्त पर निवासियों से भी बात की। निवासियों ने भी टीम को बताया कि हाल ही में सोसाइटी के अंदर बने टैंक की सफाई कराई गई है। उसके बाद ही गंदे पानी की सप्लाई हुई, जिसे पीने से लोग बीमार हुए हैं।
जलापूर्ति विभाग के महाप्रबंधक जितेंद्र गौतम ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की सभी ग्रुप हाउसिंग सोसाइिटयों को प्राधिकरण की तरफ से उनके रिजर्वायर तक ही सप्लाई की जाती है। सोसाइटी के निवासियों के घरों तक जलापूर्ति खुद बिल्डर या फिर एओए (अपार्टमेंट आनर एसोसिएशन) की तरफ से कराई जाती है।

 

यह भी पढ़े : Police Bharti: झारखंड पुलिस भर्ती बनी मौत की ‘दौड़’, कैसे गई 11 अभ्यर्थ‍ियों की जान

यहां से शेयर करें