Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Dadri News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत – जय हिन्द जनाब Dadri News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत – जय हिन्द जनाब

Dadri News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Haryana :

Dadri News। जारचा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत देर रात अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल युवक को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसीपी दादरी अमित प्रताप सिंह ने बताया की देर रात जारचा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एनटीपीसी के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचान अंकित पुत्र सतपाल निवासी सिखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़े : मेले में 100 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग: विवेक मिश्रा

यहां से शेयर करें