Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नए साल पर सुरक्षा ऐसे की नशे चूर युवा आ गए पूरे होश में, माॅल्स के बाहर कड़ा पहरा – जय हिन्द जनाब नए साल पर सुरक्षा ऐसे की नशे चूर युवा आ गए पूरे होश में, माॅल्स के बाहर कड़ा पहरा – जय हिन्द जनाब

नए साल पर सुरक्षा ऐसे की नशे चूर युवा आ गए पूरे होश में, माॅल्स के बाहर कड़ा पहरा

Noida: नए साल पर गौतमबुद्ध नगर जिले में सुरक्षा व्यवस्था देखने लायक रही। जहां लोग शराब के नशे में चूर होकर घूमते दिखाई देते है वही पुलिस का पहरा देखकर पूरे होश में आ गए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे जिले को तीन सुपर जोन, 10 जोन, 27 सेक्टर व 119 सब सेक्टर में बांटा गया है। भीड़भाड़, मॉल व अन्य स्थानों पर सामान्य पुलिस के अलावा, पीएसी और स्पेशल टीम तैनात रहेगी। गलेरिया माॅल पर स्वयं ज्वाइंट कमिश्नर शिवहरि मीणा ने कमान संभाले रखी।
जिले में धारा-163 लागू
बता दें कि नव वर्ष की पूर्व संध्या व विभिन्न संगठनों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए एक जनवरी तक बीएंनएसएस की धारा-163 लागू रहेगी। पुलिस मीडिया सेल की तरफ से कहा गया है कि पूर्व अनुमति के बिना पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का किसी भी सार्वजनिक स्थल पर एकत्र होना या जुलूस निकालना प्रतिबंधित है।
सरकारी दफ्तरों के ऊपर व आसपास एक किलोमीटर की परिधि में ड्रोन से शूटिंग करना भी प्रतिबंधित रहेगा। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र लाउडस्पीकर आदि बंद रहेंगे। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि नववर्ष की संध्या से लेकर नए साल पर सभी भीड़भाड़ वाले स्थान जैसे मॉल व बाजारों को चिह्नित किया गया है। कई स्थानों पर पुलिस की सख्ताई देखकर मनचले वापस चले गए।

 

Read Also: Noida: साल का अंतिम दिन! एक्यूप्रेशर से बीमारियों का होगा समाधान

यहां से शेयर करें