Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नई कालोनियों के लोगों ने मांगा बिजली का कनेक्शन, कैम्प में उमड़ी भीड़ – जय हिन्द जनाब नई कालोनियों के लोगों ने मांगा बिजली का कनेक्शन, कैम्प में उमड़ी भीड़ – जय हिन्द जनाब

नई कालोनियों के लोगों ने मांगा बिजली का कनेक्शन, कैम्प में उमड़ी भीड़

बिलासपुर। नोएडा पावर कंपनी की ओर से मंगलवार को बिलासपुर के नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बिजली के नए कनेक्शन लेने के इच्छुक लोगों को मौके पर ही सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसका लाभ उठाते हुए कुल 80 लोगों ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया। कैंप में बड़ी संख्या में ऐसे लोग पहुंचे, जिन्होंने हाल ही में नई कालोनियों में अपने मकान बनाए हैं और अब तक उन्हें बिजली कनेक्शन नहीं मिल पाया था। इन लोगों ने इस मौके का फायदा उठाते हुए अपने आवेदन जमा कराए।

इस दौरान कैंप में मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष लता संजय सिंह से भी कई लोगों ने मुलाकात की और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी विभिन्न दिक्कतों को लेकर अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। कैंप के आयोजन से क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी गई, क्योंकि उन्हें बिजली कनेक्शन के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने से राहत मिली।

 

यह भी पढ़ें: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक झमाझम बारिश, गौतमबुद्ध नगर समेत 13 जिलों में आज भारी वर्षा का अलर्ट

यहां से शेयर करें