Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida Police: नए साल के पहले दिन एक्शन में पुलिसः बदमाशों को एनकाउंटर के बाद पकड़ा – जय हिन्द जनाब Noida Police: नए साल के पहले दिन एक्शन में पुलिसः बदमाशों को एनकाउंटर के बाद पकड़ा – जय हिन्द जनाब

Noida Police: नए साल के पहले दिन एक्शन में पुलिसः बदमाशों को एनकाउंटर के बाद पकड़ा

Noida Police:नोएडा पुलिस ने नए साल की शुरूआत में बड़ा एक्शन बदमाशों के खिलाफ किया है। मंगलवार देर रात अलग-अलग थाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में कार्रवाई में दो बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

केंट आरओ चैराहे पर ऐसे हुई मुठभेड़
जानकरी के अनुसार फेस 2 थाना पुलिस मंगलवार देर रात केंट आरओ चैराहे पर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक बिना नम्बर की बाईक पर सवार व्यक्ति को रूकने का इशारा किया। जिस पर वह युवक नही रूका और तेजी से निम्मी विहार की तरफ भागने लगा। जिसके बाद पुलिस टीम को शक होने पर बाइक सवार व्यक्ति का पीछा किया। बाइक सवार निम्मी विहार की तरफ से पुस्ते की तरफ फरार हो रहा था। तभी उसने अपने आप को घिरता देख अपने साथ लिये हथियार से पुलिस बल पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश विकास उर्फ टोई पुत्र राजवीर सिंह निवासी गांव नगला चरणदास थाना फेस-2 गोली लगने से घायल हो गया । घायल बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस, 1 चोरी की बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेक्टर 14ए के पास बदमाशों को घेरा

फेस-1 थाना पुलिस बीती रात गोल चक्कर से आने वाले रास्ते पर गंदे नाले के ऊपर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। मगर वह नहीं रूके और बाइक पीछे मोड़कर सेक्टर 14ए के पीछे से दिल्ली की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर जाकर मोटर साइकिल फिसल कर गिर गई और बदमाशो ने अपने पास लिए अवैध तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश ओम पुत्र रमन निवासी ग्राम हरौला सैक्टर 5 थाना फेज 1 नोएडा गोली लगने से घायल हो गया। घायल का साथी संजय राय पुत्र वोगेन्द्र राय निवासी टीवी. मार्केट ग्राम हरौला मौके से फरार हो गया था। जिसे पुलिस टीम ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साइकिल बरामद हुई है।

 

Noida Police: नए साल के पहले दिन एक्शन में पुलिसः बदमाशों को एनकाउंटर के बाद पकड़ा

यहां से शेयर करें