Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Lucknow Murder: मां और चार बहनों का कत्ल कर असद ने बनाया Video Lucknow Murder: मां और चार बहनों का कत्ल कर असद ने बनाया Video

Lucknow Murder: मां और चार बहनों का कत्ल कर असद ने बनाया Video

Lucknow Murder:

Lucknow Murder: आगरा। लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में होटल में बेटे अरशद द्वारा अपनी मां और चार बहनों की हत्या की जानकारी बुधवार सुबह बस्ती के लोगों को हुई। परिवार के पांच लोगों की सामूहिक हत्या से बस्ती के लोग स्तब्ध हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि ये परिवार आगरा जिले के कुबेरपुर का रहने वाला है। आगरा के टेड़ी बगिया क्षेत्र के इस्लाम नगर के रहने वाले 24 साल के असद ने यह खूनी खेल खेला।

Lucknow Murder:

सनसनीखेज हत्याकांड में हैरान करने वाली बात ये है कि चार बेटियों में से दो नाबालिग हैं। जबकि, दो की उम्र 18 और 19 साल है। लखनऊ के होटल शरनजीत में इन पांच हत्याओं से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने एक वीडियो बनाया। वीडियो में आरोपी ने मृत मां और बहनों को दिखाया। इस दौरान उसका बाप भी साथ में दिखाई दिया। वीडियो में उसने बस्ती के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए जानते हैं कि वीडियो में उसने क्या कहा है।

आधी जमीन बेच आधे में बनाया गया था दुकान
बस्ती के लाेगों ने बताया कि परिवार के पास 100 वर्ग गज का भूखंड था। पिता-पुत्र ने आठ महीने पहले आधा हिस्सा बेचकर बाकी 50 गज में मकान बनवाया था।

पड़ोसी दुकानदार से आठ दिन पहले हुआ था विवाद
पिता-पुत्र का दो सप्ताह पहले बस्ती के दुकानदार आफताब से बिजली के मीटर को लेकर विवाद हो गया था। उस समय दुकानदार के 112 नंबर पर कॉल करने पर पुलिस पहुंची थी। तब मामला शांत हाे गया था। आफताब द्वारा कोई तहरीर नहीं देने पर विवाद हुआ था।

डीसीपी लखनऊ रवीना त्यागी ने बताया
आगरा के रहने वाले 24 वर्षीय अरशद को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Lucknow Murder:

यहां से शेयर करें