Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सपाईयों की कोशिशः किसान आंदोलन में अखिलेश यादव को लाएं, बताई समस्याएं सपाईयों की कोशिशः किसान आंदोलन में अखिलेश यादव को लाएं, बताई समस्याएं

सपाईयों की कोशिशः किसान आंदोलन में अखिलेश यादव को लाएं, बताई समस्याएं

पीछले 50 दिनों से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अब रानीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई है। नोएडा सपा महानगर अध्यक्ष डा आश्रय गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को किसानों की समस्याएं बताकर धरना स्थल पर आने की गुहार लगाई। बताया गया है कि किसानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर सपा महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ पार्टी कार्यालय में मिला है।

यह भी पढ़े : Prayagraj: दर्दनाक हादसाः गंगा नदी में बह गए 4 लोग

 

उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर अपनी मांगों को लेकर 25 अप्रैल से शांतिपूर्ण धरना दे रहे किसानों पर 6 जून को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने और 33 किसानों को जेल भेजने की घटना से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। अखिलेश यादव ने बारह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन का निर्देश दिया जिसमें पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक सहित विधायक और पार्टी पदाधिकारी रहेंगे। यह प्रतिनिधिमंडल 16 जून को किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनेगा। अखिलेश यादव से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में सपा नेता बबलू चैहान, संजय त्यागी,महकार सिंह तंवर आदि मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें