Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य पकड़े जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य पकड़े

जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य पकड़े

ghaziabad news  गाजियाबाद की जीआरपी पुलिस ने बुधवार को ट्रेन में मुसाफिरों से चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गाजियाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों से मोबाइल, गहने, लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान छीनकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से पुलिस ने लाखों रुपए के मोबाइल, गहने और लैपटॉप बरामद किए हैं। अब तक यह कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी नशे के आदी हैं। सभी नशे की लत के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। जीआरपी पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद में चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी 20 से 24 साल की उम्र के हैं।
जीआरपी पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ भी की। गैंग के लीडर शिवम ने बताया कि उनका गिरोह ट्रेन में चढ़ जाता था। जब ट्रेन की रफ्तार धीमी होती थी तो शातिर सामान चुरा लेते थे और नीचे उतर जाते थे। कई बार तो चलती ट्रेन से सामान छीनकर कूद जाते थे। चोरी किए गए सामानों को बेचकर नशे की लत को पूरा करते थे।
पुलिस ने बताया कि यह गैंग कई सालों से वारदातों को अंजाम दे रहा था। इनके पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। गिरोह से बरामद लाखों रुपए के मोबाइल, सोने-चांदी के गहने और लैपटॉप के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
जीआरपी पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले ट्रेन के रास्ते में जो भी गाड़ी धीमी होती थी, उसमें वारदात को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने दावा किया है कि गिरोह के पकड़े जाने से चोरी और लूट के कई मामलों का खुलासा होगा।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें