Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जनहित के सभी कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करें: वत्स जनहित के सभी कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करें: वत्स

जनहित के सभी कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करें: वत्स

जीडीए कार्यालय में नव वर्ष के पहले दिन अधिकारियों और कर्मचारियों का भव्य स्वागत
ghaziabad news  नव वर्ष के पहले दिन बुधवार का जीडीए में अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वागत किया गया।
जीडीए उपाध्याय ने सभी को जनहित में किए जा रहे कार्यों को तय वक्त पर पूरा करने का संकल्प दिलाया।
जीडीए कार्यालय में नववर्ष के पहले दिन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया गया। साथ ही परिसर में प्रस्तावित हर नंदीपुरम योजना और निर्माणाधीन जीडीए कार्यालय के कट आउट भी लगाए ताकि सभी उनके साथ सेल्फी ले सकें। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने इन कट आउट के साथ फोटो भी खींचाएं। इस कार्यक्रम के बाद जीडीए वीसी अतुल वत्स ने अधिकारियों में कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने 2024 में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने और 2025 में प्राधिकरण क्षेत्र में किए जाने वाले सभी विकास कार्यों को गति देने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा कि जनहित में किए जाने वाले सभी कार्यों को तय समय सीमा के भीतर किया जाए। अगर कोई अवंटी शिकायत या प्राधिकरण में संपत्ति से जुड़ा कार्य करता है, तो उसे तय समय के भीतर ही निस्तारित किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्राधिकरण कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम कर रहा है। इन्हें पूरा करने के लिए सभी को एकजुट होकर इन विकास कार्यों को गति देनी होगी। इस दौरान उन्होंने जीडीए सचिव को हरनांदीपुरम योजना की सभी बधाएं दूर करते हुए उसे जल्द से जल्द धरातल पर लाने की बात कही।
इस दौरान मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह, अपर सचिव प्रदीप सिंह, ओएसडी गुंजा सिंह, कनिका कौशिक समेत अन्य मौजूद रहे।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें