Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Mock Drill: कोरोना से लड़ने के लिए हम तैयार: डा. एसके नंदा – Mock Drill: कोरोना से लड़ने के लिए हम तैयार: डा. एसके नंदा –

Mock Drill: कोरोना से लड़ने के लिए हम तैयार: डा. एसके नंदा

नोएडा । सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल सहित जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोविड-19 के उपचार और प्रबंध को मंगलवार को मॉक ड्रिल के माध्यम से परखा गया। निदेशक नर्सिंग डा. एस के नंदा ने जनपद की नौ स्वास्थ्य इकाइयों का मौका मुआयना किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं को परखा। मॉक ड्रिल (Mock Drill) में बेड, दवा, आक्सीजन प्लांट, आॅक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर एंबुलेंस सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की।
गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 से निपटने की तैयारियों को लेकर नोएडा के सेक्टर 39 स्थित नोएडा कोविड अस्पताल, सेक्टर 24 स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स), नोएडा के सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के अलावा बिसरख, जेवर, दादरी और भंगेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया। वहीं, नोएडा के सेक्टर 39 स्थित नोएडा कोविड अस्पताल में डा. एसके नंदा ने निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े: FAKE CURRENCY:शाहिद कपूर की फर्जी देकर आया फर्जी नोटो का आइडिया

इस दौरान औषधियों की उपलब्धता, कोविड बचाव एवं रोकथाम के लिए अन्य प्रबंधन के साथ-साथ बेड तक होने वाली आॅक्सीजन सप्लाई का भी निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।  उन्होंने कोविड से निपटने की तैयारियों पर संतुष्टि जाहिर की।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने एक कमांड कंट्रोल रूम की भी स्थापना की है। इस कमांड कंट्रोल रूम के माध्यम से कोरोना के बढ़ते मामलों पर ध्यान रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने 18004192211 हेल्प लाइन नंबर भी जारी कर रखा है। किसी भी मरीज को परेशानी होने की स्थिति में इस हेल्पलाइन से मदद ली जा सकती है।

यहां से शेयर करें