Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
प्रॉपर्टी के लालच में बहू ने ही करवाई थी सास-ससुर की हत्या – जय हिन्द जनाब प्रॉपर्टी के लालच में बहू ने ही करवाई थी सास-ससुर की हत्या – जय हिन्द जनाब

प्रॉपर्टी के लालच में बहू ने ही करवाई थी सास-ससुर की हत्या

नई दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित भागीरथी विहार में सोमवार तड़के सेवानिवृत्त उप-प्रधानचार्य राधेश्याम वर्मा (75) और उनकी पत्नी वीणा (68) की लूटपाट के बाद गला रेतकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस ने उक्त मामले में दंपति की बहू को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान 30 वर्षीय मोनिका के रूप में हुई है।
मृतक व्यक्ति दिल्ली सरकार के विद्यालय करोलबाग मॉडल बस्ती से वाइस प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। यह परिवार पिछले 38 सालों से इस मकान में रह रहा था। जांच में घर से 4.5 लाख रुपये और कुछ जेवरात गायब मिले हैं।

यह भी पढ़े: AAP के नेशनल पार्टी बनने पर बोले, केजरीवाल अद्भुत अकल्पनीय

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और जब जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को एहसास हुआ कि हत्यारे कि घर में फ्रेंडली इंट्री है। जिसके बाद पुलिस ने घर के सभी सदस्यों से पूछताछ शुरू की और उनके मोबाइल को टेक्निकल सर्विलांस पर लगाया। शक की सुई दंपति की बहू मोनिका तक पहुंची और जब पुलिस ने मोनिका से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और उसने बुजुर्ग दंपति की हत्या करवाने की बात कबूल कर ली, जिसके बाद पुलिस ने मोनिका को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में मोनिका ने खुलासा किया कि उसने अपने एक दोस्त से सास-ससुर की हत्या करवाई है। दोस्त ने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। आरोपित महिला ने बताया कि रविवार की देर शाम 7 बजे जब घर में कोई नहीं था तब उसने दोनों हत्यारों को घर में बुलाया और उन्हें छत पर छिपा दिया। रात को जब सभी सो गए तो दोनों हत्यारे बुजुर्गों के कमरे में दाखिल हुए और दोनों की हत्या करने के बाद घर में रखा कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़े: Mock Drill: कोरोना से लड़ने के लिए हम तैयार: डा. एसके नंदा

आरोपित महिला ने खुलासा किया कि उसका इरादा अपने सास-ससुर की हत्या करवाना था। वह मकान के कुछ हिस्से को बेच रहे थे और वह नहीं चाहती थी कि पूरा मकान उसके हाथ से निकले, जिसकी वजह से उसने यह साजिश रची। फिलहाल दोनों हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

यहां से शेयर करें