Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Uttar Pradesh में विधुत कर्मियों की हड़ताल का असर,नोएडा समेत कई जिलों में बिजली गुल – Uttar Pradesh में विधुत कर्मियों की हड़ताल का असर,नोएडा समेत कई जिलों में बिजली गुल –

Uttar Pradesh में विधुत कर्मियों की हड़ताल का असर,नोएडा समेत कई जिलों में बिजली गुल

Uttar Pradesh: पूरे प्रदेश में विधुत कर्मी हड़ताल पर है। इसका असर सभी जिलों में देखने को मिल रहा है। आज नोएडा के औद्योगिक सेक्टरो में कई धंटे तक बिजली गुल रही है। वही आगरा से भी खबर आयी है कि हड़ताल की वजह से बिजली आपूर्ति ठप रही है। हालांकि कुछ जिलों में स्वंय जिलाधिकारियों ने मोर्चा संभाला है।

ताकि बिजली कटौती से आम जनता को प्रभावित होने से बचाया जा सके। वही मिर्जापुर में विधुत कर्मचारियों के हड़ताल के दूसरे दिन शनिवार को सायंकाल करीब 5 बजे बारिश होने के साथ ही जिले के तमाम हिस्सों में विधुत आपूर्ति ठप हो गई। ज्यादातर लोगों ने वर्षों से आंधी, आकाशीय बिजली चमकने और पानी बरसने पर होने वाली विधुत कटौती को सामान्य माना।

Uttar Pradesh :लेकिन करीब 5 घंटे से जिले में अंधेरा कायम है। हड़ताल के प्रभाव से मुक्त रखने के लिए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल पथरिया स्थित पावर हाउस पर दल बल के साथ पहुंचकर विधुत आपूर्ति बहाल किए जाने की व्यवस्था में लग गई। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप्प होने से दिक्कतें खड़ी हो गई है।

यह भी पढ़े:Noida News:उद्यमियों ने एसीईओ के सामने खोला समस्याओं का पिटारा

 

विधुत विभाग के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार के साथ ही हड़ताल पर जाने के बाद लोगों को बिजली कटौती कर समस्या में ढकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ा। पहले दिन ग्रामीण इलाकों पड़री, चुनार नारायणपुर, लालगंज, हलिया आदि ग्रामीण इलाकों में रात में बिजली कटौती की गई आपूर्ति ठप कर दिया। बिजली न आने से लोग पानी के लिए परेशान रहे।

नोएडा में बिजली खेलती रही आंख मिचैली
प्रदेश का सबसे हाईटेक शहर नोएडा में आज बिजली आंख मिचैली खलती रही है। औद्योगिक सेक्टर 9 में सुबह 11 बजे से साढे 12 बजे तक बिजली गई। कुछ देर के लिए आई गायब हो गई। ठीक इसी प्रकार शाम तक चलता रहा। कई घंटे के लिए बिजली उस वक्त गई जब वर्षा और औले पड़ रहे थे। बताया जा रहा है कि फाल्ट होने पर विद्युत कर्मी सही नही करेंगे।

यहां से शेयर करें