Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Dadri News:सेकड़ों लोगों ने शव सड़क पर रख किया हंगामा – Dadri News:सेकड़ों लोगों ने शव सड़क पर रख किया हंगामा –

Dadri News:सेकड़ों लोगों ने शव सड़क पर रख किया हंगामा

Dadri News: दादरी (Greater Noida) में रेलवे रोड पर पर आज एक युवक के शव को रोड पर रखकर लोगों ने जाम लगा और जमकर हंगामा किया। सैकड़ों की तादात में लोग रोड पर ही शव के पास धरने पर बैठ गए और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। ट्रांसफार्मर फटने के बाद युवक गर्म तेल से पूरी तरह झुलस गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़े:Noida News:जी-20 समिट के लिए चमक रहा नोएडा-ग्रेनो

 

दादरी में 27 फरवरी को एक ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हुआ जिसके बाद उससे तेल निकल कर बाहर आ गया। उस दौरान वहां से गुजर रहे चार लोग ट्रांसफार्मर ब्लास्ट के बाद निकले गर्म तेल की चपेट में आ गए थे, जिससे वह झुलस गए। इन लोगों को नोएडा के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इन्हीं मरीजों में इलाज के दौरान रंजीत नाम के युवक की मौत हो गई।उसके शव को दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया जा रहा था, लेकिन परिजन शव को लेकर दादरी रेलवे रोड पर आ गए। रेलवे रोड पर ही उसके शव को रख दिया और जाम लगा दिया। महिलाएं शव के पास धरने पर बैठ गईं। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। जाम लगने की सूचना मिलते ही अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान परिजनों एवं अन्य लोगों को समझाने की कोशिश की।

Dadri News: परिजनों ने कहा कि बिजली विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और उन लोगों ने मुआवजे की भी मांग की। इसके बाद उनकी मांगों को मानते हुए जैसे तैसे एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया गया। इसके बाद शव का दाह संस्कार कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विद्युत विभाग तक परिजनों की मांगें पहुंचा दी गई हैं।

यहां से शेयर करें