Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गलत खाते में गए सवा दो लाख रुपये दादरी साइबर सेल ने कराए वापस – जय हिन्द जनाब गलत खाते में गए सवा दो लाख रुपये दादरी साइबर सेल ने कराए वापस – जय हिन्द जनाब

गलत खाते में गए सवा दो लाख रुपये दादरी साइबर सेल ने कराए वापस

Dadri News । वैसे तो समझा जाता है कि कोई ऑनलाइन ट्रांजैक्शन गलत हो जाए तो वो पैसा वापस नहीं आता लेकिन इस बात को थाना दादरी साइबर सेल ने गलत साबित कर दिया सवा दो लाख रुपये किसी गलत खाते में चले जिसको साइबर सेल ने तुरंत वापस करा दिया।
ऐसे हुई कार्रवाई
थाना दादरी साइबर सेल ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक स्थानीय निवासी के 2.14 लाख की रकम को वापस दिलाया, जो गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गई थी। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस की प्रशंसा की जा रही है। आवेदक करन प्रताप शिशोदिया, पुत्र प्रताप सिंह, निवासी कस्बा व थाना दादरी, ने पुलिस से शिकायत की थी कि फंड ट्रांसफर करते समय 2,14,000 गलत खाते में चले गए। संबंधित खाता धारक ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और राशि को दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिया।
शिकायत मिलने पर थाना दादरी साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित खातों को फ्रीज कराया और पूरी राशि आवेदक को वापस दिलाई।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में चल रहे साइबर अभियान के तहत की गई। करन प्रताप ने दादरी पुलिस का आभार जताते हुए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

 

यह भी पढ़ें: Greater Noida: पुटिन ग्रीन सोसाइटी में आरडब्ल्यूए चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न, जानिए कौन है अध्यक्ष

 

यहां से शेयर करें