Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida: पुटिन ग्रीन सोसाइटी में आरडब्ल्यूए चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न, जानिए कौन है अध्यक्ष – जय हिन्द जनाब Greater Noida: पुटिन ग्रीन सोसाइटी में आरडब्ल्यूए चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न, जानिए कौन है अध्यक्ष – जय हिन्द जनाब

Greater Noida: पुटिन ग्रीन सोसाइटी में आरडब्ल्यूए चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न, जानिए कौन है अध्यक्ष

Greater Noida। पुटिन ग्रीन सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा में आरडब्ल्यूए की नई कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। चुनाव प्रक्रिया की जिम्मेदारी अनिल कुमार, डिप्टी कमिश्नर (उद्योग), ग्रेटर नोएडा को सौंपी गई थी, जिन्हें जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर ने निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया था। अनिल कुमार और उनकी टीम ने निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से चुनाव प्रक्रिया को पूरा किया। इस चुनाव में सभी 20 सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें से 10 सदस्य विजयी घोषित किए गए। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों ने आपसी सहमति से कार्यकारिणी के प्रमुख पदों का गठन किया।
ये बने है नए पदाधिकारी
नवनिर्वाचित पदाधिकारी मे एन.आर. जिंदल अध्यक्ष, शिवमणि रौशा उर्फ पिंटू रौशा उपाध्यक्ष, अभिषेक सिंह सचिव, व नीरज कुमार कोषाध्यक्ष बने। वहीं पूर्व अध्यक्ष हरि गोपाल गर्ग और पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. एस.के. मालिक ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं व बधाई दी। नवनिर्वाचित टीम ने विश्वास दिलाया कि वे बिना किसी भेदभाव के, सभी निवासियों को साथ लेकर सोसाइटी के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर कार्य करने का संकल्प दोहराया। समिति के अन्य सदस्यों ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और सहयोग का आश्वासन दिया।

 

यह भी पढ़ें: खतौली से विधायक मदन भैया ने एडवांस टेक्नोलॉजी के फायर प्रोडक्ट्स किये लांच

यहां से शेयर करें