Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Election Commission: तीन राज्यों में विस. चुनाव का ऐलान, जानें तिथियां – Election Commission: तीन राज्यों में विस. चुनाव का ऐलान, जानें तिथियां –

Election Commission: तीन राज्यों में विस. चुनाव का ऐलान, जानें तिथियां

Election Commission: पूर्वोत्तर के तीन राज्य मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो गया है। तीनों ही राज्यों में 60-60 सीटें हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावी तिथियों का ऐलान किया है। मालूम हो कि तीनों राज्यों में कार्यकाल मार्च में खत्म हो रहा है। तीनों ही राज्यों में आचार संहिता लागू हो गया। नागालैंड और मेघालय में एक चरण में चुनाव होंगे। मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होंगे। वहीं, त्रिपुरा में 16 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे। कुमार ने बताया कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 21 जनवरी को जारी होगी और नामांकन की आखिरी तारीख 30 जनवरी होगी। उन्होंने कहा कि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख दो फरवरी होगी और मतदान 16 फरवरी को होगा। नागालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 31 जनवरी को जारी होगी और नामांकन की आखिरी तारीख 7 फरवरी होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 10 फरवरी होगी और मतदान 16 फरवरी को होगा।

यह भी पढ़े: Crime: डकैतों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक भाग निकला

 

Election Commission: ईसी राजीव कुमार ने कहा कि तीनों ही राज्यों में महिला मतदाताओं की भागीदारी ज्यादा है। तीनों राज्यों में चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 31.47 लाख और विकलांग मतदाताओं की संख्या 31,700 शामिल हैं। पहली बार 3 राज्यों में चुनाव में 1.76 लाख से अधिक मतदाता होंगे। त्रिपुरा में जहां भाजपा की सरकार है, वहीं नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी सत्ता में है। मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की सरकार है।

यहां से शेयर करें